फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Villagers of Luhari and Tanda stress on drain cleaning

शामली: नाला सफाई पर लुहारी व टांडा के ग्रामीणों ने तनाव

Tue, 14 Feb 2023 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Luhari and Tanda stress on drain cleaning
- मंगलवार को हसनपुर लुहारी के ग्रामीणों का नाला सफाई कार्य टांडा के ग्रामीणों ने रुकवाया
विज्ञापन

- दोनों गांवों के प्रतिनिधियों व ग्रामीणों में हुई नोकझोंक, तनाव की स्थिति बनी
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। हसनपुर लुहारी गांव से बाहर निकल रहे नाले की सफाई के दौरान ग्रामीणों की मुजफ्फरनगर के गांव टांडा के साथ तनाव जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर दोनों जिलों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में टांडा गांव के ग्रामीणों ने नाले की सफाई का काम रुकवा दिया। जिसके बाद हसनपुर लुहारी गांव के प्रधान पति ने डीएम को इस संबंध में शिकायत कर करवाई की मांग की है।
हसनपुर लुहारी गांव की पानी की निकासी का नाला निकटवर्ती टांडा गांव जिला मुजफ्फरनगर के जंगल से होते हुए हिंडन नदी के नाले में पहुंच रहा है। पिछले कुछ समय से टांडा गांव के ग्रामीणों ने हसनपुर लुहारी गांव के नाले को अपने गांव की सीमा में आते ही बंद कर रखा है। जिस कारण गांव का सारा पानी लुहारी के बस स्टैंड पर एकत्रित हो रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए मंगलवार को जिला पंचायत सदस्य पति मैनपाल सैनी, ग्राम पंचायत सचिव नीरज सैनी, ग्राम प्रधान पति सलीम कुरेशी, चौकी प्रभारी विक्रम भाटी सहित पुलिस बल के साथ जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे और नाले की सफाई का कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

जैसे ही नाले की सफाई होनी शुरू हुई वैसे ही टांडा गांव के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर इसका विरोध करना शुरू कर दिया। जब जेसीबी दोनों गांव की सीमा पर पहुंची तो टांडा गांव के दर्जनों ग्रामीण चरथावल थाने की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने सफाई का कार्य रुकवा दिया। इस दौरान दोनों गांव के ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों में काफी नोकझोंक भी हुई और मौके पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान दोनों जिलों की पुलिस ने बमुश्किल स्थिति पर काबू पाया। हालांकि बाद में काम को रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हसनपुर लुहारी गांव के प्रधान पति सलीम कुरैशी ने बताया कि टांडा गांव के जंगल में हसनपुर लुहारी रकबे का 27 बीघा का तालाब है। जिस पर टांडा के किसानों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। उन्होंने डीएम को शिकायत कर बताया कि इस तालाब को कब्जा मुक्त कर दिया जाए। जिससे हसनपुर लुहारी गांव से निकलने वाला सारा पानी नाले के जरिए इस तालाब में पहुंच जाए। हालांकि फिलहाल नाले के कार्य को रुकवा दिया गया है। मौके पर पहुंचे कानूनगो सुनील दत्त शर्मा ने कहा कि बुधवार को उच्चाधिकारियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर तालाब की खोदाई कराई जाएगी। साथ ही तालाब का रास्ता साफ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed