{"_id":"668df3904f2af1a8a407c9e9","slug":"vehicles-will-run-on-delhi-dehradun-corridor-after-one-year-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi-Dehradun Expressway: ढाई घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली से देहरादून, इस मार्ग पर एक साल बाद दौड़ेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi-Dehradun Expressway: ढाई घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली से देहरादून, इस मार्ग पर एक साल बाद दौड़ेंगे वाहन
Wed, 10 Jul 2024 08:06 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 10 Jul 2024 08:06 AM IST
सार
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण पूरा होने के बाद दिल्ली से देहरादून का सफर छह घंटे नहीं, सिर्फ ढाई घंटे का हो जाएगा। वर्तमान में दिल्ली से देहरादून की दूरी या करीब 235 किमी है, जो एक्सप्रेस-वे बनने की के बाद घटकर 210 रह जाएगी।
विज्ञापन
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का निर्माण कार्य कई जगह अधर में लटका होने के कारण अपने निर्धारित समय 31 अगस्त 2024 तक पूरा नहीं हो पाएगा। हालांकि एक साल बाद कॉरिडोर पर दिल्ली से लेकर देहरादून तक वाहन दौड़ सकेंगे। जिसकी तैयारी विभागीय अधिकारियों ने कर ली है।
विज्ञापन
निर्माण पूरा होने के बाद दिल्ली से देहरादून का सफर छह घंटे नहीं, सिर्फ ढाई घंटे का हो जाएगा। दिल्ली- देहरादून इकॉनमिक कॉरिडोर तीन राज्य दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, हरिद्वार और देहरादून तक प्रस्तावित है। बागपत से लेकर सहारनपुर जिले तक चार फेस में इकोनॉमिक कॉरिडोर का निर्माण तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई की ओर से एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए लक्ष्य 31 अगस्त 2024 का समय निर्धारित किया गया है। लक्ष्य तक काम पूरा होना संभव नहीं है। फेस दो और चतुर्थ में ज्यादातर कार्य अधर में लटका है। शामली जिले में काॅरिडोर का बुटराड़ा गांव में बिजलीघर की भूमि शिफ्टिंग न होने और निर्माण एजेंसी को एक्सप्रेसवे की भूमि हस्तांतरित नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
वर्तमान में दिल्ली से देहरादून की दूरी या करीब 235 किमी है, जो एक्सप्रेस-वे बनने की के बाद घटकर 210 रह जाएगी। दिल्ली-देहरादून-सहारनपुर एक्सप्रेसवे को 120 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार के लिए ने डिजाइन किया गया है।