फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Vehicles will run on Delhi-Dehradun corridor after one year

Delhi-Dehradun Expressway: ढाई घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली से देहरादून, इस मार्ग पर एक साल बाद दौड़ेंगे वाहन

Wed, 10 Jul 2024 08:06 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 10 Jul 2024 08:06 AM IST
सार

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण पूरा होने के बाद दिल्ली से देहरादून का सफर छह घंटे नहीं, सिर्फ ढाई घंटे का हो जाएगा। वर्तमान में दिल्ली से देहरादून की दूरी या करीब 235 किमी है, जो एक्सप्रेस-वे बनने की के बाद घटकर 210 रह जाएगी।

विज्ञापन
Vehicles will run on Delhi-Dehradun corridor after one year
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का निर्माण कार्य कई जगह अधर में लटका होने के कारण अपने निर्धारित समय 31 अगस्त 2024 तक पूरा नहीं हो पाएगा। हालांकि एक साल बाद कॉरिडोर पर दिल्ली से लेकर देहरादून तक वाहन दौड़ सकेंगे। जिसकी तैयारी विभागीय अधिकारियों ने कर ली है। 

विज्ञापन


निर्माण पूरा होने के बाद दिल्ली से देहरादून का सफर छह घंटे नहीं, सिर्फ ढाई घंटे का हो जाएगा। दिल्ली- देहरादून इकॉनमिक कॉरिडोर तीन राज्य दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, हरिद्वार और देहरादून तक प्रस्तावित है। बागपत से लेकर सहारनपुर जिले तक चार फेस में इकोनॉमिक कॉरिडोर का  निर्माण तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई की ओर से एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए लक्ष्य 31 अगस्त 2024 का समय निर्धारित किया गया है। लक्ष्य तक काम पूरा होना संभव नहीं है। फेस दो और चतुर्थ में ज्यादातर कार्य अधर में लटका है। शामली जिले में काॅरिडोर का बुटराड़ा गांव में बिजलीघर की भूमि शिफ्टिंग न होने और निर्माण एजेंसी को एक्सप्रेसवे की भूमि हस्तांतरित नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में दिल्ली से देहरादून की दूरी या करीब 235 किमी है, जो एक्सप्रेस-वे बनने की के बाद घटकर 210 रह जाएगी। दिल्ली-देहरादून-सहारनपुर एक्सप्रेसवे को 120 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार के लिए ने डिजाइन किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed