{"_id":"590392304f1c1b9b09c0bff5","slug":"valuation-did-not-catch-even-on-second-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्यांकन ने दूसरे दिन भी नहीं पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल्यांकन ने दूसरे दिन भी नहीं पकड़ी रफ्तार
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
education
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। यूपी बोर्ड की कापियों के मूल्यांकन ने दूसरे दिन भी रफ्तार नहीं पकड़ी। अभी तक केंद्र पर सभी विषयों की कापियां नहीं पहुंच सकी हैं। वहीं शिक्षक और डिप्टी हेड की केंद्र पर ड्यूटी कटवाने के लिए भीड़ लगी रही। डीआईओएस ने केंद्र का निरीक्षण कर कुछ दिशा निर्देश दिए।
शुक्रवार को यूपी बोर्ड मूल्यांकन के लिए बने केंद्र आरके कॉलेज में मूल्यांकन कार्य सुबह नौ बजे से शुरू हो गया। दूसरे दिन भी सभी विषयों की कापी न पहुंचने के कारण मूल्यांकन कार्य धीमा रहा। हालांकि बृहस्पतिवार रात में भी कापी केंद्र पर पहुंची हैं, लेकिन अभी तक सभी विषयों की कापी केंद्र पर नहीं पहुंच सकी हैं।
केंद्र पर अभी तक हाईस्कूल की 85 हजार और इंटर की 57 हजार कापी पहुंची हैं। शुक्रवार को हाईस्कूल के कुछ विषयों की 4500 और इंटर की 3000 हजार कापी जांची गई हैं। केंद्र पर 58 डिप्टी हेड और 58 ग्रुप बनाएं गए हैं।
विज्ञापन
50 परीक्षक और कई डिप्टी हेड ने प्रार्थना पत्र देकर ड्यूटी कटवा ली है। उप सह नियंत्रक श्रवण तोमर ने बताया कि जल्द ही परीक्षकों की संख्या पूरी कर ली जाएगी। शनिवार से कार्य में तेजी आएगी।
उन्होंने बताया कि केंद्र का डीआईओएस ने निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने हाजिरी लगाकर भाग जाने वाले परीक्षकों पर नजर रखने के लिए एक अलग से हाजिरी रजिस्टर बनाने के निर्देश दिए हैं। शिक्षकों की हाजिरी सुबह के समय न कराकर पूरे दिन में किसी भी समय कराई जाएगी। रजिस्टर का हर रोज मूल्यांकन की समाप्ति के समय निरीक्षण किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र के अंदर किसी के भी द्वारा बीड़ी, सिगरेट या पान मसाला खाते पाएं ले जाने पर भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।