फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Valuables stolen by breaking the lock of retired doctor's house

सेवानिवृत्त चिकित्सक के घर का ताला तोड़कर चोरी

Sun, 19 Jun 2022 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Valuables stolen by breaking the lock of retired doctor's house
- गगन विहार में रात को चोरों ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

- सेवानिवृत्त चिकित्सक परिवार के साथ घूमने के लिए गए हैं बाहर
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गगन विहार में सेवानिवृत्त चिकित्सक के घर का ताला तोड़कर बदमाशों ने कीमती सामान चोरी कर लिया। चिकित्सक अपने परिवार के साथ बाहर घूमने गए हुए हैं। देर रात तक वे शामली नहीं पहुंचे है, जिस कारण चोरी हुए सामान की जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस के साथ डॉग स्कवायड व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमेरे की फुटेज खंगाली, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका।
मोहल्ला गगन विहार में सेवानिवृत्त चिकित्सक राजेश जैन अपने परिवार के साथ नीचे ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं, जबकि ऊपर की मंजिल पर दवा बनाने की फैक्टरी है। परिवार में चिकित्सक के अलावा पत्नी, दो पुत्र व दो पुत्रवधू आदि हैं। बताया गया है कि राजेश जैन अपने परिवार के साथ कई दिन से नैनीताल घूमने गए हुए हैं और घर पर ताला लगा हुआ था। शुक्रवार की रात में बदमाश घर में घुसे और वहां से कीमती सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी शनिवार की सुबह उस समय लगी जब पड़ोसियों को घर का ताला टूटा हुआ देखा और घर के अंदर सामान बिखरा हुआ था। पड़ोसियों ने इसकी जानकारी फोन पर राजेश जैन को दी। उन्होंने वहीं से फोन पर लुधियाना में अपनी भतीजी जो आईपीएस अधिकारी है, उसे घटना की जानकारी दी। उसने पुलिस के अधिकारियों से बात की। इसके बाद शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। डॉग स्कवायड व फारेंसिंक टीम भी मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन बदमाशों के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि राजेश जैन व उसका परिवार कहीं बाहर गया हुआ है, देर रात तक शामली नहीं पहुंचा है। उनके आने के बाद ही चोरी हुए सामान की जानकारी हो सकेगी। इस मामले में अभी तहरीर नहीं आई है। एसएसपी सुकीर्ति माधव का कहना है कि चोरी की घटना होने की जानकारी मिली है। शहर कोतवाली पुलिस के साथ कई टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही घटना में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed