{"_id":"60329bd88ebc3ee91e1cbdac","slug":"vaccination-of-the-remaining-employees-of-the-row-today-shamli-news-mrt5265279183","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्रिम पंक्ति के बचे कर्मचारियों को टीकाकरण आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्रिम पंक्ति के बचे कर्मचारियों को टीकाकरण आज
विज्ञापन
शामली। जिले में कोरोना से बचाव के लिए चल रहे दूसरे चरण के टीकाकरण में बचे हुए अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों का सोमवार को टीकाकरण किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने 15 बूथों पर 1791 कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है।
पिछले महीने 16 जनवरी को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन का टीका लगाने की शुरूआत हुई थी। पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया गया। पांच फरवरी से दूसरे चरण में अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों का टीकाकरण चल रहा है। अग्रिम पंक्ति के पुलिस, राजस्व और नगर निकाय के 4307 कर्मियों का डाटा कोविड पोर्टल पर अपलोड किया गया था। अभी तक 2319 कर्मियों को टीका लगाया जा चुका है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि सोमवार को बचे हुए कर्मियों में से 1791 को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए जिले में 15 बूथ बनाए गए हैं। इनमें 10 बूथ पर कोविशील्ड और पांच बूथ पर टीका लगाया जाएगा। एक बूथ पर एक तरह की वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।
--
इन बूथों पर लगेगी कोविशील्ड वैक्सीन
बूथ का नाम - लक्ष्य
जिला अस्पताल बूथ एक - 150
जिला अस्पताल बूथ दो - 150
जिला अस्पताल बूथ तीन - 150
जिला अस्पताल बूथ चार - 150
सीएचसी शामली बूथ एक - 150
सीएचसी शामली बूथ दो - 150
ग्लोबल शांति बूथ एक- 150
ग्लोबल शांति बूथ दो- 150
सृष्टि हॉस्पिटल -36
सीएचसी थानाभवन -86
---
इन बूथों पर लगेगी कोवैक्सीन
शकुंतला हॉस्पिटल - 71
रेलवे हॉस्पिटल बूथ एक - 150
रेलवे हॉस्पिटल बूथ दो - 183
सीएचसी जसाला- 38
सीएचसी झिंझाना - 27