फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Vaccination of Missing Children and Pregnant Women

छूटे हुए बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण

Sat, 14 Dec 2019 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Vaccination of Missing Children and Pregnant Women
शामली। मिशन इंद्र धनुष योजना के तहत छूटे हुए बच्चों और गर्भवती महिलाओं को दिसंबर माह में किया जाने वाला टीकाकरण पूरा हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दिसंबर माह में लक्ष्य के सापेक्ष बच्चों में 98 प्रतिशत और गर्भवती महिलाओं में 103 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है।
विज्ञापन

बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण किया जाता है। नियमित रूप से चलने वाले टीकाकरण के बाद भी बच्चे और गर्भवती महिलाएं टीकाकरण से वंचित रह जाते है। इन छूटे हुए बच्चों और गर्भवती महिलाओं को शत प्रतिशत टीकाकरण करने के लिए शासन ने मिशन इंद्रधनुष योजना के तहत अभियान शुरू किया है। इसके तहत वे ब्लाक चिह्नित किए गए थे, जहां पर 90 प्रतिशत से कम टीकाकरण हुआ है।
विज्ञापन

जनपद में शामली को छोड़कर अन्य चार ब्लाक कांधला, ऊन, थानाभवन और कैराना का चयन किया गया। यह अभियान दिसंबर से मार्च तक चलाया जाएगा। प्रत्येक माह के पहले सोमवार से सात दिवस तक यह अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के लिए छूटे हुए बच्चों और गर्भवती महिलाओं का सर्वे कराया गया था, जिसमें जनपद में 7548 बच्चे और 1786 गर्भवती महिलाएं टीकाकरण से वंचित पाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डा. आरके सागर ने बताया कि दो से 12 दिसंबर तक चलाए गए अभियान में लक्ष्य के सापेक्ष 7409 बच्चों को टीकाकरण किया गया, जो लक्ष्य का 98 प्रतिशत है। इसी तरह गर्भवती महिलाओं में 1824 को टीकाकरण किया गया, जो लक्ष्य से अधिक 103 प्रतिशत है। टीकाकरण के लिए जनपद में निर्धारित 497 के सापेक्ष 522 स्थानों पर टीकाकरण किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि इस माह में जिन बच्चों का टीकाकरण नहीं हो सका, उन्हें अगले माह जनवरी में टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed