फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Vaccination campaign launched, children vaccinated

शामली: टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, बच्चों को लगाए टीके

Mon, 13 Feb 2023 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Feb 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Vaccination campaign launched, children vaccinated
- 24 फरवरी तक चलेगा टीकाकरण अभियान, 8739 बच्चे किए चिह्नित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए विशेष नियमित टीकाकरण पखवाड़ा अभियान का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो गया है। इसका शुभारंभ जिलाधिकारी जसजीत कौर ने फीता काटकर किया और बच्चों को टीका लगाया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि शासन ने जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए होने वाले नियमित टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों को शत-प्रतिशत टीकाकरण करने के लिए विशेष पखवाड़ा चलाने के निर्देश दिए हैं। टीकाकरण का विशेष पखवाड़ा 24 फरवरी तक चलाया जाएगा, जिसमें टीकाकरण से वंचित बच्चों का टीकाकरण कराया जाएगा। इस अभियान के तहत पांच साल तक के बच्चों को टीबी, पोलियो, हेपेटाइटिस, टिटनेस, काली खांसी, इंफ्लुएंजा, दिमागी बुखार और निमोनिया आदि बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर राजकुमार सागर ने बताया 24 फरवरी तक चलने वाले विशेष टीकाकरण अभियान में 8739 बच्चे चिन्हित किए गए हैं, जिनका 619 सत्रों में टीकाकरण कराया जाएगा। इसके लिए शामली में 35 आशा और 12 एएनएम, कैराना में 170 आशा व 22 एएनएम, कांधला में 215 आशा व 33 एएनएम, कुड़ाना में 148 आशा व 23 एएनएम, थानाभवन में 207 आशा व 28 एएनएम, ऊन में 200 आशा व 29 एएनएम को जिम्मेदारी दी गई है। इस दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर राजकुमार सागर, सीनियर कंसलटेंट डॉक्टर आहूजा, नोडल अधिकारी डॉक्टर करन चौधरी, डीपीएम आशुतोष श्रीवास्तव, डॉक्टर महिमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानलेवा बीमारियों से करता है बचाव
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर राजकुमार सागर ने बताया कई जानलेवा बीमारियों से बचाव के टीके लगाना सभी बच्चों के लिए जरूरी होता है। खसरा, टिटनेस, पोलियो, क्षय रोग, गलघोंटू, काली खांसी और हेपेटाइटिस बी जैसे रोगों से बचने के लिए समय पर टीकाकरण जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed