{"_id":"61a3c2fd98646918c077a27c","slug":"uptet-exam-postponed-candidates-returned-home-disappointed-shamli-news-mrt566762386","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीटीईटी परीक्षा स्थगित, मायूस होकर घर लौटे अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीटीईटी परीक्षा स्थगित, मायूस होकर घर लौटे अभ्यर्थी
विज्ञापन
शामली वीवी इंटर कॉलेज में पेपर रद्द होने के बाद मायूस अभ्यर्थी।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) स्थगित होने पर अभ्यर्थियों में मायूूसी छा गई। जिले में दो शिफ्ट में 11441 अभ्यर्थी परीक्षा में पंजीकृत थे। पहली शिफ्ट की प्राथमिक स्तर की सभी 13 केंद्रों पर परीक्षा शुरू हो चुकी थी। आधा घंटे बाद परीक्षा स्थगित की सूचना मिलने पर कक्ष निरीक्षकों ने प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट वापस लेकर उन्हें घर भेज दिया। शिक्षा विभाग और प्रशासन द्वारा परीक्षा कराने के लिए की गई तैयारियां धरी रह गई।
रविवार को यूपी टीईटी परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग और प्रशासन द्वारा तैयारी की गई थी। प्राथमिक स्तर की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर साढ़े 12 बजे तक होनी थी। इस परीक्षा के लिए 13 केंद्र बनाए गए थे। इसमें 6704 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। दूसरी शिफ्ट में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा दोपहर ढाई बजे से साढ़े पांच बजे तक होनी थी। इस परीक्षा के लिए 4737 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसके लिए 10 केंद्र बनाए गए थे। पहली शिफ्ट की सुबह 10 बजे से होने वाली परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थियों का सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गया था। परीक्षा केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग, हैंड सैनिटाइजर के साथ ही तलाशी लेकर अभ्यर्थियों को कक्ष में भेज दिया था।
सभी केंद्रों पर परीक्षा शुरू हो गई थी और सभी अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट दे दी गई थी। परीक्षा शुरू होने के आधा घंटा बाद ही परीक्षा स्थगित होने की सूचना केंद्र व्यवस्थापकों को देते हुए कक्षा निरीक्षकों द्वारा अभ्यर्थियों से प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट लेने के लिए कहा गया। इसके बाद कक्ष निरीक्षकों ने अभ्यर्थियों से प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट लेकर उन्हें घर भेज दिया। परीक्षा स्थगित होने से अभ्यर्थियों में मायूसी छाई रही। डीएम जसजीत कौर और एसपी सुकीर्ति माधव ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि सुबह 10 बजे पहली शिफ्ट की परीक्षा सभी 13 केंद्रों पर शुरू हो गई थी। पेपर लीक होने के कारण परीक्षा स्थगित होने की सूचना मिलने पर केंद्र व्यवस्थापकों को जानकारी दी गई। अभ्यर्थियों से प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट वापस ले ली गई है।
विज्ञापन
आसान था प्रश्नपत्र, रात भर की थी तैयारी, मिली मायूसी
यूपी टीईटी की परीक्षा स्थगित होने के बाद परीक्षा केंद्र से बाहर निकले अभ्यर्थियों के चेहरे मुरझाये हुए थे। उनसे बात की गई तो उनका कहना था कि परीक्षा के लिए उन्होंने रातभर तैयारी की थी। प्रश्नपत्र भी आसान आया था। परीक्षा स्थगित होने पर उन्हें मायूसी मिली। अब पता नहीं अगली बार कैसा प्रश्नपत्र आएगा।
स्कॉटिश इंटरनेशनल परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी शामली निवासी निपेंद्र कुमार ने बताया कि प्रश्नपत्र आसान आया था। उसने परीक्षा में सफल होने के लिए पूरी तैयारी की थी। देर रात तक तैयारी की। उसने 150 प्रश्नों में करीब 75 प्रश्न हल कर लिए थे, लेकिन जब उन्हें परीक्षा स्थगित होने की सूचना मिली तो अचानक झटका लगा। अब पता नहीं अगला प्रश्नपत्र कैसा आएगा।
इसी केंद्र पर बाहर निकले अभ्यर्थी शामली निवासी आयुष ने बताया कि प्रश्नपत्र आसान ही थी। उसने करीब 70 प्रश्न हल कर लिए थे, लेकिन परीक्षा स्थगित होने की जानकारी मिली तो अचानक धक्का सा लगा। रात भर जागकर परीक्षा की तैैयारी की। सुबह परीक्षा देने आए, लेकिन बीच में ही परीक्षा स्थगित हो गई। अब अगले महीने परीक्षा होने की बात कही जा रही है।
वीवी इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर सोनीपत निवासी संदीप कुमार ने कहा कि करीब दो माह से जी जान से तैयारी में जुटा था। शनिवार शाम को शामली पहुंच गए थे। रातभर तैयारी की, लेकिन परीक्षा स्थगित होने से मेहनत पर पानी फिर गया।
वीवी इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर गांव गंगारामपुर खेड़की निवासी साक्षी का कहना था कि टीईटी परीक्षा की भरपूर तैयारी की थी। पेपर आसान देखकर खुशी थी, लेकिन अचानक परीक्षा स्थगित होने की सूचना मिली तो सदमा सा लगा। अब एक माह बाद फिर परीक्षा होने की चर्चा है। अगली बार की परीक्षा के लिए वह और ज्यादा तैयारी करेगी। प्रश्नपत्र कठिन आ सकता है।
अभिभावकों का करते रहे इंतजार, महिला अभ्यर्थियों को हुई परेशानी
टीईटी परीक्षा शुरू होने से पहले अधिकतर अभ्यर्थियों खासकर महिलाओं व युवतियों को केंद्र पर छोड़कर अभिभावक लौट गए थे। अभिभावक परीक्षा खत्म होने के समय पर जाना था,लेकिन परीक्षा शुरू होने के कुछ समय बाद स्थगित हो गई। अभ्यर्थी केंद्र के बाहर खड़े होकर अभिभावकों का इंतजार करते रहे। कुछ के पास मोबाइल नहीं था तो उन्होंने दूसरे लोगों से मोबाइल लेकर अभिभावकों से संपर्क किया। इस दौरान केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ लगी रही। केंद्रों के बाहर तैनात पुलिस सड़क पर यातायात व्यवस्था बनाने में लगी रही।