{"_id":"6032986a8ebc3ee97a196c07","slug":"upma-selected-for-state-level-award-shamli-news-mrt5265242102","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए उपमा का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए उपमा का चयन
विज्ञापन
शामली। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद उप्र द्वारा आयोजित चतुर्थ राज्य स्तरीय कहानी सुनाने की प्रतियोगिता में जनपद शामली में उच्च प्राथमिक विद्यालय लिलौन की प्रभारी प्रधानाध्यापिका उपमा शर्मा का चयन हुआ है। उनकी सफलता पर विद्यालय और परिवार में खुशी का माहौल है। पिछले साल हुई इस प्रतियोगिता में भी जनपद से उपमा शर्मा का राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयन हुआ था।
उपमा शर्मा ने बताया कि स्वतंत्रता आंदोलन (1857 से 1947 तक) की प्रेरक घटनाओं पर आधारित कहानी सुनाने की ऑनलाइन जनपद स्तरीय प्रतियोगिता पिछले महीने हुई थी। इसमें ऑनलाइन वीडियो अपलोड कर डायट मुजफ्फरनगर को भेजी गई थी। जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित होने पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए उनका नाम भेजा गया था। लखनऊ में दो से आठ फरवरी तक राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद उप्र लखनऊ के सभागार में चप्रतियोगिता आयोजित हुई। जनपद से चयनित शिक्षकों ने अपनी कहानियों का प्रस्तुतीकरण किया गया।
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के सदस्यों द्वारा प्रस्तुतीकरण, भाषा शैली, समय सीमा और सहायक सामग्री के आधार पर शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत कहानियों का मूल्यांकन किया गया। जिसमें जनपद शामली से उपमा शर्मा का चयन हुआ है। शामली जिले का डायट अभी मुजफ्फरनगर में हैं। मुजफ्फरनगर से किसी शिक्षक का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन न होने से शामली व मुजफ्फरनगर दोनों जनपद से उनका ही चयन हुआ है।