फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP: wife of a BJP leader fell from the roof, died Due to the terror of monkeys in Shamli

यूपी : शामली में बंदरों के आतंक से भाजपा नेता की पत्नी छत से गिरी, मौत

Tue, 07 Sep 2021 11:05 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 07 Sep 2021 11:05 AM IST
सार

कैराना थानाक्षेत्र में भाजपा नेता की पत्नी बंदरों से बचने के प्रयास में मकान की दूसरी मंजिल से नीचे गिर गईं। शोर सुनाई देने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें शामली में एक निजी हॉस्पिटल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
UP: wife of a BJP leader fell from the roof, died Due to the terror of monkeys in Shamli
मृतका सुष्मा देवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में मंगलवार को कैराना थानाक्षेत्र में वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल चौहान की पत्नी की मंगलवार सुबह बंदरों के आतंक के चलते छत से गिरकर मौत हो गई। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। आनन फानन में परिजन महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं आसपास के लोगों ने क्षेत्र में बंदरों की अधिकता को लेकर आक्रोश जताया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार क्षेत्र निवासी पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद स्वर्गीय बाबू हुकुम सिंह के भतीजे एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल चौहान की पत्नी 50 वर्षीय सुष्मा देवी आज सुबह करीब 7 बजे अपनी छत पर किसी काम से गई हुई थी। इसी दौरान बंदरों के एक झुंड ने उन पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन


बंदरों से बचने के प्रयास में सुष्मा मकान की दूसरी मंजिल से नीचे गिर गईं। अधिक ऊंचाई से गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। शोर सुनाई देने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें शामली में एक निजी हॉस्पिटल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि मृतका वार्ड नंबर 13 से जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं। वहीं भाजपा नेता की पत्नी के देहांत के बाद क्षेत्र में शोक छा गया। गणमान्य लोग एवं शुभचिंतक मोहल्ला आलकला स्थित उनके आवास पर शोक प्रकट करने पहुंचे। सूचना पर पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और परिजनों को सांत्वना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed