{"_id":"64fd9ddef387f429d200d2c4","slug":"up-video-of-traffic-policeman-taking-liquor-from-shop-in-shamli-goes-viral-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शामली में दुकान से शराब लेते यातायात पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, थैले में बोतल रखकर दुकान से निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शामली में दुकान से शराब लेते यातायात पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, थैले में बोतल रखकर दुकान से निकला
Sun, 10 Sep 2023 04:13 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 10 Sep 2023 04:13 PM IST
सार
तो क्या यूपी पुलिस भी शराब पीती है? हाल ही में शामली में ट्रैफिक पुलिसकर्मी के शराब की दुकान से शराब लेकर निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो ऐसे सवाल उठना लाजिमी है। पुलिसकर्मी उस वक्त ड्यूटी पर था या नहीं यह जांच का विषय है।
विज्ञापन
शराब लेकर निकलता पुलिसकर्मी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में शराब की दुकान से वर्दी पहने यातायात पुलिसकर्मी का शराब लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में यातायात पुलिसकर्मी एक दुकान से शराब लेकर उसे थैले में रखकर ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिसकर्मी ने हेलमेट लगाया हुआ है, जिस कारण उसका चेहरा स्पष्ट नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Shamli: कैराना से तीन दोस्त संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
यह वीडियो शनिवार रात का और धीमानपुरा स्थित एक शराब की दुकान का बताया गया है। वीडियो में दिख रहा यातायात पुलिसकर्मी उस समय ड्यूटी पर था या नहीं यह स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन वीडियो को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा बनी हुई है।