फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Three friends from Kairana missing under suspicious circumstances

Shamli: कैराना से तीन दोस्त संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 10 Sep 2023 03:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 10 Sep 2023 03:43 PM IST
सार

शामली के कैराना से तीन किशोर दोस्तों के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी है। पुलिस तीनों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Shamli: Three friends from Kairana missing under suspicious circumstances
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में कैराना से तीन दोस्त संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। परिजनों द्वारा कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर के बाद पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस तीनों लापता की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला आलकलां हरिजन मंदिर के पीछे रहने वाले रिहान पुत्र ताहिर, सादिक पुत्र गय्यूर व नाजिम पुत्र मांगा शनिवार की दोपहर करीब दो बजे मोहल्ले से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। तीनों की उम्र 15 से 16 वर्ष के बीच बताई गई है। तीनों आपस में दोस्त हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Shamli: कहानी लेखक के खिलाफ मुंबई में धन उगाही का केस दर्ज, पुलिस ने पक्ष रखने के लिए भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को भी बच्चों को कोई सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने कोतवाली में पहुंचकर पुलिस को तीनों दोस्तों के लापता होने के संबंध में तहरीर दी।

गय्यूर ने बताया कि उसका पुत्र सादिक सोफे का काम सीखता है, जबकि रिहान पानीपत में रेडीमेड की दुकान पर काम करता है और नाजिम सहारनपुर में कपड़े की फेरी लगाता है। इनमें सादिक और नाजिम के पास मोबाइल हैं।

परिजनों के अनुसार तीनों बच्चों के मोबाइल नंबर भी बंद हैं। परिजनों ने तीनों की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार मौर्य ने बताया कि तहरीर मिली है। तीनों किशोरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed