फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Up to 30 applications for Chief Minister Teacher Award

मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए 30 तक आवेदन

Sat, 18 Jul 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Up to 30 applications for Chief Minister Teacher Award
शामली। पिछले साल की तरह ही इस बार भी शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रत्येक मंडल से चयनित एक शिक्षक को मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए पात्र अध्यापक 30 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र प्रयागराज से मान्यता प्राप्त अशासकीय (वित्तविहीन) विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को मुख्यमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक मंडल से एक शिक्षक का चयन किया जाएगा। चयनित शिक्षकों को पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाना प्रस्तावित है। पुरस्कार के लिए पात्र अध्यापकों को ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट पर 30 जुलाई तक आवेदन करना होगा। मंडलीय समिति द्वारा प्राप्त आवेदनों एवं स्थलीय सत्यापन कर पात्र अध्यापकों का चयन कर राज्य चयन समिति के सदस्य सचिव शिक्षा निदेशक को प्रस्ताव भेजा जाएगा। पुरस्कार के लिए संबंधित शिक्षक अपने समस्त अभिलेख, उत्कृष्ट कार्यों का विवरण आवेदन पत्र के साथ ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। इसके साथ ही अध्यापकों को अपने उत्कृष्ट कार्यों के संबंध में अधिकतम पांच मिनट का वीडियो भी अपलोड किया जाएगा। जनपदीय समिति द्वारा प्राप्त आवेदनों का परीक्षण एवं स्थलीय सत्यापन कर पात्र अध्यापकों का चयन कर मंडलीय समिति को एक अगस्त से 10 अगस्त तक प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed