फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP: Struggle when lovers came ,three people injured, panchayat had given decree to out of village

Shamli: प्रेमी-युगल के गांव आने पर संघर्ष, तीन लोग घायल, पंचायत ने सुनाया था बाहर रहने का फरमान

Mon, 31 Oct 2022 10:58 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Mon, 31 Oct 2022 10:58 PM IST
सार

Shamli: प्रेमी-युगल के गांव आने पर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष में तीन लोग घायल हो गए। बताया गया कि पंचायत ने प्रेमी युगल को बाहर रहने का फरमान सुनाया था।

विज्ञापन
UP: Struggle when lovers came ,three people injured, panchayat had given decree to out of village
प्रेमी युगल

विस्तार

शामली जनपद में कांधला थाना क्षेत्र के गांव भारसी में प्रेम-प्रसंग के चलते घर से फरार प्रेमी युगल के गांव में पहुंचने पर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। संघर्ष में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव भारसी निवासी जुनेद अपने पड़ोस की युवती को लेकर दो साल पहले गांव से चला गया था। मामले को लेकर दोनों पक्षों में पंचायत हुई थी। पंचायत में प्रेमी युगल को गांव से बाहर रहने का फरमान सुनाया था। 15 दिन पूर्व प्रेमी युगल गांव में आकर रहने लगा तो दोनों पक्षों में तनातनी बढ़ गई। रविवार की शाम को दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष से शकील व दूसरे पक्ष से विधवा महिला सबीला और ताहिर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों ने मेडिकल कराने के बाद एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी में ताबड़तोड़ कार्रवाई: अंतरराष्ट्रीय पशु तस्कर की 15 बीघा जमीन जब्त, जानें- कौन था अकबर बंजारा
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शकील पक्ष की तहरीर पर हासिम, इमरान, हुसैन और ताहिर व विधवा महिला सबीला की तहरीर पर जुनेद और शकील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें: BIJNOR: गांव में अचानक हुई हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, मचा हड़कंप, देखने वालों की जुटी भीड़, तस्वीरें

थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed