फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP Roadways buses will increase rounds for six days

यूपी रोडवेज की रक्षा बंधन पर प्रोत्साहन योजना आज से होगी शुरू

Wed, 10 Aug 2022 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
UP Roadways buses will increase rounds for six days
छह दिन यूपी रोडवेज की बसों के बढ़ेंगे फेरे
विज्ञापन

शामली। रक्षाबंधन पर यूपी रोडवेज की चालक परिचालक और डिपो कर्मचारियों की छह दिन की प्रोत्साहन योजना बुधवार से शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही बच्चों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।
रक्षाबंधन का त्योहार आगामी 11 और 12 अगस्त को मनाया जाएगा। रक्षा बंधन के त्योहार के मद्देनजर सवारियों को सुविधा प्रदान करने के उद्देशय से यूपी रोडवेज की चालक परिचालक और डिपो कर्मचारियों की छह दिन की रक्षा बंधन पर कर्मचारियो की प्रोत्साहन योजना बुधवार यानी दस अगस्त से शुरू होकर 15 अगस्त चलेगी। उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम अपर प्रबंध निदेशक अन्नपूर्णा गर्ग का आठ अगस्त का फरमान जिला मुख्यालय पर पहुंच गया है। 1800 किमी प्रतिदिन यूपी रोडवेज की बसों का संचालन करने वाले चालक-परिचालक और डिपो कर्मचारियों को 1200 रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि मिलेगी। संविदा कर्मचारियों को 1800 किमी से अधिक किमी संचालन करने पर 55 पैसे प्रति किमी मिलेंगे। शामली रोडवेज बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि रक्षाबंधन के त्योहार पर चालक-परिचालकों की ड्यूटी का रोस्टर तैयार करके अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। बुधवार से लेकर आगामी मंगलवार तक यूपी रोडवेज की बसों की ट्रिप बढ़ाकर संचालित की जाएगी। रक्षाबंधन की प्रोत्साहन योजना अवधि में प्रतिदिन यूपी रोडवेज की बसों की चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन

दो दिन महिलाएं कर सकेंगी बस में निशुल्क यात्रा
शामली। रक्षाबंधन के मौके पर यूपी रोडवेज की बसों में महिलाएं दो दिन निशुल्क यात्रा कर सकेगी। निशुल्क यात्रा बुधवार की रात्रि 12 बजे से शुरू होकर 12 अगस्त को रात्रि 12 बजे तक जारी रहेगी। उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा का रक्षाबंधन पर महिलाओं को निशुल्क यात्रा का शासनादेश प्राप्त हो गया है। एआरएम अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि रक्षाबंधन के मौके पर चालक व परिचालको की ई-टिकट मशीन में जीरो बैलेंस की टिकट की फीडिंग कर दी गई है। 11 और 12 अगस्त को दो दिन महिलाएं यूपी रोडवेज की बसों यात्रा कर सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed