फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP: NIA may soon take ISI agent Tehseem on remand, many others also on radar in west UP

UP: ISI एजेंट तहसीम को जल्द रिमांड पर ले सकती है NIA, जांच में हुए बड़े खुलासे, कई अन्य लोग रडार पर

Mon, 15 Jan 2024 05:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 15 Jan 2024 05:45 PM IST
सार

आईएसआई एजेंट तहसीम की गिरफ्तारी के बाद जांच और पूछताछ में बड़े खुलासे हो रहे हैं।इसके बाद एनआईए  के रडार पर पश्चिमी यूपी के कई अन्य लोग भी हैं। बताया जा रहा है कि आईएसआई एजेंट 15 से 17 दिन नकली नोट चलानेए हथियार तस्करी की ट्रेनिंग देते हैं। हालांकि एनआईए जल्द ही तहसीम को रिमांड पर ले सकती है।

विज्ञापन
UP: NIA may soon take ISI agent Tehseem on remand, many others also on radar in west UP
आईएसआई एजेंट तहसीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान के लाहौर, कोटादू आदि में जाने वाले भारत के लोगों को बहकावे में लेकर आईएसआई एजेंट नकली नोट और हथियारों की तस्करी के लिए 15 से 17 दिन की ट्रेनिंग देते हैं। एसटीएफ और पुलिस की जांच में यह बातें सामने आई हैं। एसटीएफ जांच में जुटी है कि शामली और वेस्ट यूपी के कौन-कौन लोग ट्रेनिंग लेकर पाकिस्तान से वापस लौटे हैं। उधर, तहसीम को जल्द एनआईए रिमांड पर ले सकती है।

विज्ञापन

हाल ही में एसटीएफ के एएसपी बृजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने शामली के मोहल्ला नौ कुआ रोड के रहने वाले आईएसआई एजेंट तहसीम को गिरफ्तार किया था। इसके पास से 15 हजार के नकली नोट भी बरामद किए गए थे। आरोपी को लखनऊ जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सबके राम:  दारुल उलूम में अनुपम पल की गवाह बनेगी उर्दू की रामायण, रामचरित मानस का भी अध्ययन करते हैं छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएफ के सूत्रों के अनुसार, जांच में पता चला है कि पाकिस्तान के लाहौर और कोटादू में भारत से जाने वाले लोेगों को मालामाल बनाने का झांसा देकर 15 से 17 दिन की ट्रेनिंग दी जाती है। इसमें उन्हेें नकली नोटों को किस तरह से चलाना है, हथियारों की तस्करी किस नाम और कैसे करनी है। यह बताया जाता है। तहसीम को भी आईएसआई एजेंट दिलाशाद मिर्जा, इकबाल काना और अन्य ने 17 दिन तक की ट्रेनिंग दी थी।

मोबाइल पर भी नकली नोटों को भेजा जाता था ताकि किसी तरह की दिक्कत डिलीवरी के दौरान नहीं हो। शाहिद के लगातार तहसीम संपर्क में था। उसी के इशारे पर नकली नोट मंगवाए जा रहे थे। एसटीएफ और पुलिस ने गिराेह के फरार चल रहे सदस्य सहारनपुर के रहने वाले यूसुफ की तलाश में तीसरे दिन भी शामली, सहारनपुर के कई स्थानों पर दबिश दी।

एसटीएफ के एएसपी बृजेश सिंह का कहना है कि जल्द ही गिरोह के फरार सदस्य भी गिरफ्त में होंगे। वेस्ट यूपी के शामली के अलावा बागपत, मेरठ और अन्य जिलों के लोग पिछले कुछ समय में पाकिस्तान गए थे, उनकी गतिविधियों की जानकारी हासिल की जा रही है।

यह है मामला
शहर के मोहल्ला नौकुआं रोड बर्फ वाली गली निवासी कलीम को 17 अगस्त को एसटीएफ ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई एजेंट के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस मामले में एसटीएफ के निरीक्षक प्रशांत कपिल की तरफ से शहर कोतवाली में कलीम, उसके भाई तहसीम उर्फ मोटा और सहारनपुर निवासी यूसुफ उर्फ समशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

एसटीएफ ने उस समय बताया था कि जांच में कलीम का भाई तहसीम भी आईएसआई के संपर्क में है। व्हाट्सएप पर भारत के सैन्य क्षेत्रों के फोटो भेजे थे। जांच में सामने आया था कि सहारनपुर का रहने वाला यूसुफ भी दोनों भाइयों के संपर्क में रहकर फर्जी सिम उपलब्ध करा रहा था।

एसटीएफ ने दावा किया था कि कलीम पाकिस्तान में बैठे आईएसआई एजेंट दिलशाद मिर्जा के संपर्क में था। तीन दिन पूर्व ही एसटीएफ और पुलिस ने फरार चल रहे कलीम के भाई तहसीम को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed