फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP News: Two youth of Baghpat and Shamli have died in accident in Jammu Kashmir

जम्मू-कश्मीर में दर्दनाक हादसा: शामली और बागपत के दो युवकों की मौत, कई लोग गंभीर रूप से घायल

Sun, 14 Nov 2021 12:03 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sun, 14 Nov 2021 12:03 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में एक दर्दनाक हो गया। हादसे में शामली और बागपत जिले के दो युवकों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के परिवारों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
UP News: Two youth of Baghpat and Shamli have died in accident in Jammu Kashmir
हादसे में दो युवकों की मौत - फोटो : amar ujala

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिला के कस्बा उखड़ाल में टाटा सूमो गाड़ी के खाई में पलटने से कस्बा एलम और बागपत के गांव हेवा निवासी दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवकों की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर परिजन भी जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन


शामली जनपद में कांधला थाना क्षेत्र के कस्बा एलम निवासी 21 वर्षीय समीर पुत्र ताहिर व छोटू पुत्र अकबर जनपद बागपत के गांव हेवा निवासी सहित करीब आधा दर्जन लोग जम्मू कश्मीर के जिला रामबन के कस्बा उखड़ाल में कपड़े की फेरी लगाने का कार्य करते हैं। शनिवार की सुबह सभी लोग टाटा सूमो में सवार होकर कपड़े की फेरी लगाने के लिए जा रहे थे। जैसे ही टाटा सूमो उखड़ाल कस्बे के पहाड़ी क्षेत्र में पहुंची तो टाटा सूमो असंतुलित होकर खाई में पलट गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन


टाटा सूमो के खाई में पलटने से मौके पर ही समीर पुत्र ताहिर निवासी एलम और गुलजार निवासी हेवा बागपत की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छोटू पुत्र अकबर सहित आधा दर्जन से अधिक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 

यह भी पढ़ें: भयावह हादसे की दर्दनाक तस्वीरें: पलभर में चकनाचूर हुआ दरोगा बनने का सपना, एक झटके में चार की मौत, उजड़ गया परिवार

वहीं हादसे की सूचना पर सेना के जवानों ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव अभियान चलाते हुए सभी घायलों को उखड़ाल कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों युवकों की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर परिजन भी जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed