फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP News: Panchayat held in Shamli to protest against remarks on Naresh Tikait and Chaudhary Jayant Singh

यूपी: टिकैत और जयंत पर टिप्पणी के विरोध में पंचायत, पुलिस अफसरों में मचा हड़कंप, ये है पूरा मामला

Tue, 15 Feb 2022 09:53 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 15 Feb 2022 09:53 PM IST
सार

टिकैत और जयंत के खिलाफ की गई टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को पंचायत हुई। पंचायत की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है। 

विज्ञापन
UP News: Panchayat held in Shamli to protest against remarks on Naresh Tikait and Chaudhary Jayant Singh
शामली में हुई पंचायत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के अध्यक्ष नरेश टिकैत और रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोशित ग्रामीणों की मंगलवार को ऊन क्षेत्र के पिंडौरा गांव में पंचायत हुई। पुलिस-प्रशासन ने पंचायत टालने का काफी प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। पंचायत में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और आपत्तिजनक टिप्पणी पर रोष व्यक्त किया। पंचायत के दौरान ही आपत्तिजनकर टिप्पणी करने वालों ने सोशल मीडिया पर खेद व्यक्त किया। जिसके बाद पंचायत समाप्त हुई।

विज्ञापन


गांव पिंडौरा में चुनाव के दौरान एक यू ट्यूब चैनल पर कुछ व्यक्तियों ने भाकियू अध्यक्ष राकेश टिकैत और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी पर अशोभनीय टिप्पणी की थी। जिससे ग्रामीणों में रोष फैल गया। ग्रामीणों ने इस मुद्दे पर मंगलवार को पिंडौरा गांव में पंचायत बुलाई। इसकी भनक प्रशासन को लगी तो अधिकारियों ने पंचायत को टालने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। पंचायत में काफी संख्या में लोग एकत्र हुए। वक्ताओं ने आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्तियों ने अपनी गलती स्वीकार कर सोशल मीडिया पर खेद व्यक्त किया। 
विज्ञापन


पंचायत में मौजूद लोगों को इसकी जानकारी बत्तीसा खाप के चौधरी सूरजमल के पुत्र शौकिंद्र सिंह व मंत्री देवेंद्र सिंह ने दी। साथ ही समाज में भाईचारा बनाने का आह्वान करते हुए मामले को समाप्त करने की अपील की। जिसके बाद पंचायत समाप्त हो गई। इस संबंध में खाप चौधरी के पुत्र शौकिंद्र सिंह ने बताया कि कुछ लोगों ने अशोभनीय टिप्पणी की थी। जिससे समाज के लोगों में रोष था। टिप्पणी करने वाले व्यक्तियों ने अपनी गलती को स्वीकार किया है। इसके बाद मामला शांत हुआ। इस दौरान भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान, इंद्रपाल सिंह ऊन, जगमेहर चेयरमैन, अजय पिंडौरा, बबलू मुंडेट, हरेंद्र प्रधान थांबा अध्यक्ष, रामकुमार गागौर, देवराज पहलवान, भैंसवाल, संजीव राझड़, ऋषि पाल, बल्लू सिंह सांपला मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Elections 2022 Phase 2 : सहारनपुर में भिड़े सपा-भाजपा के समर्थक, पुलिस ने लाठियां फटकार कर दौड़ाया, एक घायल, देखें तस्वीरें

प्रशासन ने ली राहत की सांस
पंचायत की जानकारी मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया था। उन्हें माहौल खराब होने का डर सता रहा था। जिसके चलते उन्होंने पंचायत को टालने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने उनकी बात नहीं मानी और पंचायत की। पंचायत के समाप्त होते ही पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें: UP Elections 2022 Phase 2 : गजब का उत्साह, कहीं गोद में जाकर तो कहीं 100 साल की महिला ने डाला वोट, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed