फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP News: Murderous son: The father who brought him up got him killed, Sonu and Mohit were planning for 2 years

UP News: कातिल बेटे: जिस पिता ने पाला, उसी को मरवा डाला, दो साल से प्लानिंग कर रहे थे सोनू और मोहित

Sun, 08 Sep 2024 11:31 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 08 Sep 2024 11:31 PM IST
सार

जिस पिता ने पाला-पोसा, पढ़ाया लिखाया, उनके नाम करोड़ों की संपत्ति कर दी। उन्हीं बेटों ने पिता की हत्या करवा दी। 

विज्ञापन
UP News: Murderous son: The father who brought him up got him killed, Sonu and Mohit were planning for 2 years
लाल घेरे में पिता की हत्या करवाने वाले दोनों बेटे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनू और मोहित पिछले दो साल से पिता को मारने की साजिश रच रहे थे, लेकिन मौका अब जाकर मिला। जबकि पिता करोड़ों की संपत्ति बेटों के नाम कर रखी थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दोनों शार्प शूटरों को गुड्डन के दोनों बेटों का दोस्त राहुल शर्मा ही घटनास्थल पर लेकर गया था। दोनों शार्प शूटर एक बाइक पर सवार थे, जबकि राहुल शर्मा दूसरी बाइक पर था। गुलजारी वाले मंदिर के पास गुड्डन जब मार्निंग वॉक के लिए पहुंचा था, तो राहुल ने ही शार्प शूटरों को उसकी पहचान कराई थी। पुलिस से बचने के लिए तीनों सिंभालका रोड से होते हुए मौके पर पहुंचे थे ताकि सीसीटीवी फुटेज में नहीं आए। मगर उन्हें नहीं पता था कि पूर्वी यमुना नहर और पास के ही स्कूल के बाहर सीसीटीवी लगे हैं, जिनमें वह कैद हो गए, जो पुलिस के उन तक पहुंचने का जरिया बना।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटों के नाम की थी संपत्ति, फिर भी नहीं पसीजा दिल
गुड्डन ने दो शादी की हुई थी। दूसरी पत्नी के नाम तीन करोड़ से अधिक की संपत्ति करने से क्षुब्ध होकर ही पहली पत्नी के दोनों बेटों द्वारा सुपारी देकर हत्या कराने की बात सामने आई है। पुलिस को जांच में पता चला है कि पहली पत्नी के बेटे सोनू के नाम गुड्डन ने होटल, तौल कांटा किया हुआ था जबकि दूसरे बेटे मोहित और रवि की गाड़ियों की वर्कशॉप और स्पेयर पार्ट्स की दुकान खुलवाई थी। इसके बाद भी दोनों बेटों का दिल नहीं पसीजा और पिता की हत्या करा दी।

इसके अलावा आरोपी बेटों ने शूटरों को दिए नए नंबर पर भी कई बार काल की हुई थी। नए नंबर का पता चलने पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। यानी हत्याकांड के खुलासे में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और कॉल डिटेल भी आधार बनी। जांच में पता चला है कि बेटे दो साल से पिता की हत्या कराने की फिराक में थे।
 
विज्ञापन

देहरादूर, नोएडा, गाजियाबाद में भी प्रॉपर्टी 
पुलिस की जांच में सामने आया है कि हिस्ट्रीशीटर की शामली के अलावा राजस्थान, हरियाणा, देहरादून, नोएडा और गाजियाबाद में भी प्रॉपर्टी है। बेटों के नाम पर तीन शस्त्र लाइसेंस हैं। उधर, चर्चा यह भी है कि शार्प शूटरों ने गुड्डन की पिस्टल छीनकर उसी से वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, पुलिस ने उसके बेटों द्वारा पिस्टल उपलब्ध कराने की बात कही है।
 

कुख्यात संजीव जीवा से भी संबंध की बात आई सामने
पुलिस की जांच में पता चला है कि गुड्डन के संपर्क कुख्यात संजीव उर्फ जीवा से भी थे। गुड्डन के खिलाफ दो आर्म्स एक्ट, जाली करेंसी, अमानत में खयानत, अपराधियों को शरण देना, रंगदारी , 110 जी और गुंडा अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं। पकड़ा गया गुड्डन का बेटा सोनू वर्ष 2017 में अनैतिक कार्यों में जेल जा चुका है।
 

दो बार पूर्व में भी किया गया था गुड्डन की हत्या का प्रयास
पुलिस को पता चला है कि शामली और मुजफ्फरनगर में वर्ष 2009 में हिस्ट्रीशीटर की कुछ बदमाशों ने हत्या का प्रयास किया था मगर वह बच गया था। मुजफ्फरनगर वाले मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed