फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP News: Meat being given free of cost by taking photo copy of Aadhar card in Shamli district

अनोखा मामला : यूपी के इस जिले में आधार कार्ड की फोटो कॉपी लेकर फ्री में दिया जा रहा था मीट, हड़कंप मचने पर पहुंची साइबर क्राइम टीम

Fri, 22 Apr 2022 12:17 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: कपिल kapil Updated Fri, 22 Apr 2022 12:17 AM IST
सार

एक अनोखा का मामला सामने आया है। यूपी के इस जिले में आधार की फोटो कॉपी लेकर फ्री में मीट दिया जा रहा है। उधर, सूचना मिलने पर अफसरों में हड़कंप मच गया। वहीं साइबर क्राइम की टीम भी मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
UP News: Meat being given free of cost by taking photo copy of Aadhar card in Shamli district
शामली पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली जनपद में जलालाबाद कस्बे के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे किनारे पर प्रदीप की मीट की दुकान है। काफी समय से प्रदीप की मुर्गा मीट की दुकान पर आधार कार्ड की छाया प्रति लेकर व ओरिजिनल आधार कार्ड देखकर मुर्गें का मीट फ्री दिया जा रहा है। 

विज्ञापन


गुरुवार को पुलिस चौकी प्रभारी को सूचना मिली कि दिल्ली से आए दो युवक आधार कार्ड लेकर मीट दुकान पर फर्जी तरीके से किसी योजना में आधार कार्ड लगा रहे हैं। इसके आधार पर आने वाले समय में खाताधारकों के खाते से धन हस्तांतरित भी हो सकता है। आधार कार्ड का लिंक बैंक खातों में हो रहा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अरबपति अकबर के बड़े राज: विदेशों तक फैला था गो-तस्कर का नेटवर्क, अब सामने आई ये सच्चाई, अफसर भी हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शिकायत मिलने पर चौकी प्रभारी विजय त्यागी दोनों युवकों को पूछताछ के लिए पुलिस चौकी ले आए। इसी बीच पुलिस चौकी पर दोनों युवकों को छुड़ाने के लिए कुछ लोग काफी देर तक सक्रिय रहे। दोपहर बाद पुलिस चौकी पर जनपद की साइबर क्राइम टीम भी पहुंच गई। साइबर क्राइम टीम दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है। साइबर क्राइम टीम से जुड़े निरीक्षकों ने बताया कि जांच के बाद ही पूरा मामला पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें: दुनिया में छाए पढ़ाई के अनोखे टिप्स: शिक्षिका अल्पना को हर कोई कर रहा सलाम, सोशल मीडिया पर भी कमाया बड़ा नाम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed