{"_id":"60e828592d0a014fda611780","slug":"up-news-action-has-been-taken-against-mining-officer-dr-ranjana-singh-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर गिरी गाज: खनन अधिकारी डॉ. रंजना सिंह पर बड़ी कार्रवाई, दो बार हो चुके हैं ऑडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर गिरी गाज: खनन अधिकारी डॉ. रंजना सिंह पर बड़ी कार्रवाई, दो बार हो चुके हैं ऑडियो वायरल
Fri, 09 Jul 2021 04:13 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 09 Jul 2021 04:13 PM IST
सार
खनन के खेल में आखिरकार खनन अधिकारी डॉ. रंजना सिंह पर कार्रवाई हो गई है। उनके खिलाफ निलंबन और लखनऊ अटैच करने की संस्तुति शासन से की गई है।
विज्ञापन
शामली में खनन अधिकारी रंजना सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में खनन में खेल की गाज आखिरकार खनन अधिकारी डॉ. रंजना सिंह पर गिर ही गई। उनके खिलाफ निलंबन और लखनऊ अटैच करने की संस्तुति शासन से की गई है।
विज्ञापन
शामली में लगभग एक वर्ष के कार्यकाल में रंजना सिंह विवादों में घिरी रहीं। उनका हाल ही में एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह व्यापारी दीपक बंसल को खनन का काम दिलाने की बात कह रही थी। इससे पहले ठेकेदार दीपक पन्नू ने खान अधिकारी पर उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। ठेकेदार का कहना था कि उस पर हाइवे पर मिट्टी डालने के ठेका था। एक अन्य ठेकेदार से हमसाज होकर खान अधिकारी ने उसका उत्पीड़न किया। उसे मिट्टी खनन की अनुमति नहीं दी और उसके ट्रक पकड़ लिए गए। इसके चलते उसे ठेका छोड़ना पड़ा।
विज्ञापन
यमुना में चल रहे रेत खनन को लेकर भी खान अधिकारी की भूमिका पर सवाल उठ रहे थे। जिले से भी उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई थी। इसके चलते भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशक रोशन जैकब ने रंजना सिंह को निलंबित करने और लखनऊ अटैच करने की संस्तुति शासन से की है।
विज्ञापन
अवैध खनन पर गिरी गाज, बांदा और शाहजहांपुर के अधिकारी भी शामिल
भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग उत्तर प्रदेश की निदेशक डा. रोशन जैकब ने सहारनपुर, मुजफ्फरनगर-शामली, बांदा और शाहजहांपुर के खान अधिकारियों को निलंबित करने की संस्तुति की है। डॉ. जैकब का कहना है की सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति पर ही हर काम होना चाहिए। भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देना हमारी जिम्मेदारी है।
जिन अधिकारियों के निलंबन की संस्तुति की गई है, उनमें सहारनपुर के खान अधिकारी आशीष कुमार, शामली और मुजफ्फरनगर की सहायक भूवैज्ञानिक एवं खान अधिकारी डाक्टर रंजना सिंह, बांदा के खान अधिकारी सुभाष सिंह और शाहजहांपुर के खान अधिकारी डॉ. अभय रंजन सिंह हैं। इनके बारे में प्राप्त फीडबैक और वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त भ्रष्टाचार की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। इन्हें लखनऊ से सम्बद्ध किए जाने की भी संस्तुति की गई है।