{"_id":"6ad8dd9fcc2c910d1a0e5b5a","slug":"up-massive-betting-on-buffalo-cart-race-on-the-delhi-saharanpur-highway-motorcyclists-race-recklessly-2026-10-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर भैंसा-बुग्गी दौड़, अंधाधुंध दौड़े बाइक सवार, लगा लाखों का सट्टा; वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर भैंसा-बुग्गी दौड़, अंधाधुंध दौड़े बाइक सवार, लगा लाखों का सट्टा; वीडियो वायरल
Wed, 21 Oct 2026 09:13 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 21 Oct 2026 09:13 PM IST
सार
Shamli News: भैंसा बुग्गी दौड़ का कांधला से एलम तक का वीडियो वायरल हो रहा है। बुग्गी आगे दौड़ रही हैं, उसके साथ ही दर्जनों युवक बाइक पर सवार हैं। एसपी ने सीओ को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन
भैंसा बुग्गी के दौड़, पीछे चलते बाइक पर युवक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर भैंसा-बुग्गी दौड़ के दौरान लाखों रुपये का सट्टा लगाए जाने का मामला सामने आया है। दौड़ के दौरान कई बाइक सवार भी भैंसा-बुग्गियों के पीछे तेज गति से दौड़ते दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने मामले की जांच सीओ को सौंपी है।
विज्ञापन
Trending Videos
कांधला से एलम तक हाईवे पर मंगलवार शाम भैंसा-बुग्गी दौड़ आयोजित की गई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस दौड़ में कांधला और आसपास के क्षेत्र के लोग लाखों रुपये का दांव लगाते हैं। जीतने वाली भैंसा-बुग्गी के मालिक को निर्धारित रकम दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दौड़ के दौरान हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद स्थानीय पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं किए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामला गंभीर है। सीओ को जांच सौंपी गई है। जांच में पुलिस की लापरवाही सामने आने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
खतरे में डाली यात्रियों की जान
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर भैंसा-बुग्गी दौड़ के दौरान बाइक सवारों का पीछे दौड़ना और वाहनों की आवाजाही के बीच प्रतियोगिता होना बड़े हादसे को न्योता देने जैसा है। यदि इस दौरान कोई दुर्घटना हो जाती और किसी की जान चली जाती तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होती? हाईवे पर इस तरह की गतिविधियों से न केवल प्रतियोगिता में शामिल लोगों, बल्कि अन्य वाहन चालकों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। ऐसे में सवाल है कि समय रहते इस पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने क्या कदम उठाए?
ये भी देखें...
बिजनौर: बढ़ापुर थाने के व्हॉट्सएप ग्रुप में डाल दिया महिला-पुरुष का अश्लील वीडियो, थानाप्रभारी सस्पेंड