फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP: Man Married CO by posing him as IRS officer, report on three including husband

गिरफ्तार: IRS अधिकारी बताकर सीओ से की शादी, पति समेत तीन पर रिपोर्ट, 15 लाख रुपये ठगने का भी आरोप

Mon, 12 Feb 2024 12:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 12 Feb 2024 12:31 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली में तैनात महिला सीओ ने गाजियाबाद के कौशांबी थाने पर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि पति ने खुद को आईआरएस अफसर बताकर उससे धोखे से शादी की। पति से परेशान होकर तीन वर्ष पहले सीओ ने तलाक ले लिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
UP: Man Married CO by posing him as IRS officer, report on three including husband
श्रेष्ठा ठाकुर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शामली जिले में तैनात सीओ थानाभवन श्रेष्ठा ठाकुर ने गाजियाबाद के कौशांबी थाने पर धोखाधड़ी समेत गई गंभीर आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उसके पति ने आईआरएस अफसर बताकर धोखे से शादी की। तीन साल पहले तलाक होने के बाद भी उनके नाम का इस्तेमाल कर गलत कार्य कर रहा है। कौशांबी थाने पर पति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


श्रेष्ठा की तरफ से आठ फरवरी को थाना कौशांबी पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनका विवाह वर्ष 2018 में रोहित राज निवासी अमराई नवादा विहार हाल निवासी कौशांबी गाजियाबाद के साथ हुई थी। रोहित का परिचय उनके परिवार से मेट्रोमोनियल साइट के माध्यम से हुआ, जिसमें रोहित राज ने खुद को 2008 बैच का आईआरएस अधिकारी डिप्टी कमिश्नर रांची में तैनात होना बताया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Mission 2024: शुकतीर्थ से आज भाजपा शुरू करेगी ग्राम परिक्रमा, जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन

विवाह के कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि उनका पति कोई आईआरएस अधिकारी नहीं है, इसके बाद भी उसने वैवाहिक संबंध खराब नहीं किए। उसने रोहित व उसके परिवार की सभी आर्थिक मांगों को पूरा किया और 2018 में स्वयं की सैलरी पर लोन लेते हुए रोहित के कहने पर उसके पिता के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए। इसके बाद भी रोहित के व्यवहार में बदलाव नहीं आया और वह बहुत से लोगों को पुलिस के पद एवं नाम से गुमराह करके व लोगों को धोखा देकर उनसे मोटी रकम वसूलता रहा।

इसके बाद भी रोहित उसके परिवार के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे। उसके साथ मारपीट करने के साथ ही उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी दी जाती थी। इतना ही नहीं रोहित ने अपने पिता व भाई संजीत सिंह को अपने साथ मिलाकर लखनऊ में प्लॉट खरीदने के लिए उनके अकाउंट से फर्जी साइन करके 15 लाख रुपये अपने अकाउंट में डाल लिए। उनके बैंक अकाउंट से लेकर एटीएम कार्ड चोरी करके अपना नंबर व ईमेल आईडी डालकर उसका गलत तरीके से इस्तेमाल करने लगा। साथ ही उनके नाम का दुरुपयोग करते हुए लोगों को झांसे में लेने लगा। इन सब बातों से तंग आकर उसने तीन साल पहले रोहित राज से तलाक लिया।

इसके बाद भी रोहित राज ने उनके नाम व पद का गलत तरीके से इस्तेमाल किया। उसने हाल में 6 फरवरी को गोंडा के रहने वाले अभय सिंह नामक व्यक्ति से धमकी दिलाई थी जिसमें कहा गया था कि तुम्हें सफारी से घसीट कर जान से मार देंगे, ये सब देखते हुए श्रेष्ठा ने अपनी एफआईआर में ये जिक्र किया है कि रोहित राज से उनकी जान को खतरा है।

आरोप है कि आरोपियों ने बेटे के नाम की भी फर्जी फेसबुक आईडी बनाई हुई है। श्रेष्ठा की तरफ से कौशांबाी थाने पर रोहित राज, उसके पिता वकील शरण सिंह व भाई संजीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

इन आरोपों में दर्ज हुई रिपोर्ट
श्रेष्ठा की तरफ से दर्ज कराई रिपोर्ट में झूठ बोलकर रोहित राज को डिप्टी कमिश्नर बताकर शादी करा लेना,, समय समय पर आर्थिक लाभ प्राप्त करना व प्रताड़ित करना व पुलिस के पद एवं नाम से गुमराह कर लोगों को धोखा देकर रकम वसूलना तथा प्लाट खरीदने के लिए जमा किए गए 15 लाख रुपयों को फर्जी हस्ताक्षर करके अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लेना, एटीएम कार्ड को अपना नंबर व ईमेल आईडी बनाकर इस्तेमाल करना व मारपीट कर जान से मारने की धमकी देना आदि आरोपों में रिपोर्ट दर्ज हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed