फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP will start village parikrama today from Shuktirtha

Mission 2024: शुकतीर्थ से आज BJP ग्राम परिक्रमा यात्रा शुरू, CM योगी पहुंचे, जेपी नड्डा का कार्यक्रम निरस्त

Mon, 12 Feb 2024 11:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 12 Feb 2024 11:40 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने शुकतीर्थ से ग्राम परिक्रमा शुरू की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में पहुंचे जबकि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यक्रम निरस्त हो गया है। सीएम योगी ने मंच से भाजपा का गुडवर्क गिनाया।

विज्ञापन
BJP will start village parikrama today from Shuktirtha
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा शुकतीर्थ से ग्राम परिक्रमा शुरू कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मुजफ्फरनगर के शुकतीर्थ से इसका शुभारंभ किया। वहीं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का शुकतीर्थ दौरा निरस्त हो गया। देशभर में दो हजार स्थानों पर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी और किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने बताया कि दोपहर बाद सीएम योगी शुकतीर्थ पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने ट्रैक्टर पूजन किया। इसके बाद वह जनसभा को संबोधित करने मंच पर पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, सौर ऊर्जा, स्वयं सहायता समूह, कृषि फार्म मशीनरी, पीएम कुसुम योजना के लाभार्थियों को सम्मानित भी किया गया।

विज्ञापन

BJP will start village parikrama today from Shuktirtha
फिरोजपुर में सजाया गया गेट - फोटो : Amar Ujala

फिरोजपुर में सीएम योगी की लगेगी चौपाल
जनसभा के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ फिरोजपुर बांगर गांव में लगाई गई चौपाल में शिरकत करेंगे। यहां ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर समाधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद शुकदेव आश्रम पहुंचकर स्वामी ओमानंद ब्रह्मचारी से भी मुलाकात करेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान भी कार्यक्रम में पहुंचे हैं।  


जनसभा के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ फिरोजपुर बांगर गांव में लगाई गई चौपाल में शिरकत करेंगे। यहां ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर समाधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद शुकदेव आश्रम पहुंचकर स्वामी ओमानंद ब्रह्मचारी से भी मुलाकात करेंगे।

BJP will start village parikrama today from Shuktirtha
सुभाष चंद्र भारती - फोटो : Amar Ujala

जिले के जानसठ कस्बे का सुभाष चंद्र भारती अपनी पीठ व छाती पर तख्ती लगाकर सभा स्थल पर पहुंचा, जिसने तख्ती पर लिखा है वह 2024 का प्रत्याशी है। उनका कहना है कि वह मुजफ्फरनगर से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे और मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष को इस संबंध में एक प्रार्थना पत्र भी देंगे।

विज्ञापन

BJP will start village parikrama today from Shuktirtha
संजीव बालियान भी पहुंचे - फोटो : Amar Ujala

भाजपा सरकार ने किसान हित में किए कार्य: डॉ संजीव बालियान

सीएम योगी के कार्यक्रम को लेकर सुबह केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और फिर जनसभा स्थल पहुंचे। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए कार्य किए हैं। नलकूपों पर मुफ्त सिंचाई की व्यवस्था की गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मोरना चीनी मिल के विस्तारीकरण की मांग रखी।

भाजपा सरकार गरीब कल्याण के लिए समर्पित: भूपेंद्र चौधरी
भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रधानमत्री और सीएम योगी के नेतृत्व में जो कार्य केंद्र और प्रदेश में किए हैं, उन्हें आपके बीच रखने के उद़्देश्य ये ग्राम परिक्रमा रखी गई है। कहा कि हमारी सरकार ने केंद्र और राज्य में भाजपा के संकल्प पत्रों के कार्यों को पूरा किया। कहा कि सीएम योगी काम करते भी है और उसे आपके बीच जाकर बताते भी हैं। पिछली सरकारों के नेता जनता के प्रश्नों से बचते थे।  

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने  कहा कि 2014 से पहले देश में सुपर प्रधानमंत्री की सरकार चल रही थी। जनता ने भाजपा की सरकार को मौका दिया तो जनकल्याण के कार्य हुए हैं। ग्राम परिक्रमा यात्रा 50000 गांव में जाएगी। भाजपा सरकार गरीब कल्याण के लिए समर्पित है। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सरकार ने जो कार्य किया, उन्हें और भविष्य में किए जाने वाले कार्य को जनता के बीच रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed