{"_id":"589e0a034f1c1b2b62378688","slug":"up-haryana-border-was-sealed-incoming-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में सीमा कर दी सील हरियाणा ने भेजे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में सीमा कर दी सील हरियाणा ने भेजे वाहन
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
Updated Sat, 11 Feb 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
problem
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। चुनाव आयोग के निर्देश पर जहां पुलिस ने हरियाणा सीमा को शुक्रवार सुबह चार बजे से ही सील कर दिया था। वहीं हरियाणा प्रशासन की लापरवाही के चलते यमुना पुल से दो किलोमीटर तक पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही।
हरियाणा सीमा को शुक्रवार सुबह 4 बजे सील कर दिया गया था। यमुना पुल पर तैनात पुलिस के जवान हरियाणा की ओर से आने वाले वाहनों को रोक रहे थे। जबकि हरियाणा प्रशासन ने पानीपत की ओर से यूपी के अंदर आने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट नहीं किया। जिस कारण पानीपत की ओर से यूपी में आने वाले वाहन यमुना पुल के पार हरियाणा सीमा में एकत्र होने लगे।
कुछ ही घंटों के बाद यमुना पुल के दोनों ओर भयंकर जाम लग गया। यमुना पुल पर चेकिंग के लिए तैनात पुलिस के जवान चेकिंग छोड़ कर जाम खुलवाने का प्रयास करने लगे, लेकिन धीरे धीरे जाम पानीपत बाईपास तक आ गया। बाद में मजबूर होकर शाम चार बजे यमुना पुल पर तैनात पुलिस ने हरियाणा सीमा पर लगाई गई सील को खत्म करते हुए हरियाणा की ओर से आने वाले वाहनों को यूपी के अंदर आने दिया। जिसके बाद लोगों को जाम से मुक्ति मिली।