फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP Election Result 2024: Women elected MP from Kairana five times, one has set a record

UP Election Result 2024: कैराना से पांच बार सांसद चुनीं जा चुकीं महिलाएं, एक के नाम दर्ज है रिकाॅर्ड

Thu, 06 Jun 2024 02:58 PM IST
Dimple Sirohi अंकित सैनी, संवाद न्यूज एजेंसी, शामली/कैराना
अंकित सैनी, संवाद न्यूज एजेंसी, शामली/कैराना Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 06 Jun 2024 02:58 PM IST
सार

कैराना लोकसभा सीट की यदि बात की जाए तो यहां पर अब तक पांच बार महिलाएं संसद तक का रास्ता तय कर चुकी हैं।

विज्ञापन
UP Election Result 2024: Women elected MP from Kairana five times, one has set a record
कैराना से संसद पहुंची महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैराना लोकसभा सीट की यदि बात की जाए तो यहां पर अब तक पांच बार महिलाएं संसद तक का रास्ता तय कर चुकी हैं। इस बार सपा प्रत्याशी इकरा हसन ने भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी को हराकर जीत दर्ज की। 

विज्ञापन


इस सीट की यदि बात की जाए तो इस सीट पर सबसे पहले 1980 में जनता पार्टी की गायत्री देवी ने जीत दर्ज की थी। गायत्री देवी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पत्नी थी। इसके बाद वर्ष 2004 में रालोद, सपा गठबधन से अनुराधा चौधरी चुनाव लड़ी और जीत दर्ज की। वर्ष 2009 में हसन परिवार की तबस्सुम हसन ने जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन

इसी तरह 2018 के उपचुनाव में भी तबस्सुम हसन ने भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह को हराकर जीत दर्ज की थी। हालांकि वर्ष 2019 के चुनाव में तबस्सुम हसन को हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने उन्हें हरा दिया था। अब वर्ष 2024 में सपा प्रत्याशी इकरा ने भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी को हराया है। 

16 बार चुनाव, एक बार हो चुका उपचुनाव
कैराना लोकसभा सीट वर्ष 1962 में अस्तित्व में आई थी। यहां पर अब तक 16 और एक उपचुनाव हो चुका है। इस सीट पर सबसे पहले वर्ष 1962 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में यशपाल सिंह ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने 134581 मत प्राप्त किए थे। 

इस सीट पर भाजपा तीन, कांग्रेस दो और सपा अकेले दो, जबकि गठबंधन के साथ भी चुनाव लड़कर दो बार जीत दर्ज कर चुकी है। यानी इस सीट पर अब तक 17 चुनाव चुनाव हुए जिनमें से पांच बार महिलाएं जबकि 12 बार पुरुष सांसद चुने गए हैं।

 
विज्ञापन

अनुराधा चौधरी के नाम है सबसे अधिक मतों से जीतने का रिकाॅर्ड
शामली कैराना लोकसभा सीट की यदि बात की जाए तो सबसे अधिक मतों से जीतने का रिकॉर्ड रालोद प्रत्याशी अनुराधा चौधरी के नाम है। उन्होंने वर्ष 2004 में कैबिनेट मंत्री रहते लोकसभा चुनाव लड़ा था। अनुराधा को 523923 मत मिले थे। दूसरे स्थान पर बसपा के शाहनवाज को 181509 वोट मिले थे। अनुराधा ने 342414 मतों से जीत दर्ज की थी। इस सीट पर अब तक 17 बार लोकसभा चुनाव हो चुके हैं। इसके अलावा सबसे कम प्रतिशत 26.43 मत पाकर सोशलिस्ट पार्टी (एसएसपी) के गय्यूर अली देश की सर्वोच्च पंचायत पहुंचे थे।  

 

लोकसभा सीट पर अब तक ये प्रत्याशी रहे विजय
चुनाव वर्ष        प्रत्याशी        पार्टी         प्राप्त वोट

1962        यशपाल सिंह    निर्दलीय        134581
1967        गय्यूर अली खान     सोशलिस्ट पार्टी    76415
1971        शफक्कत जंग        कांग्रेस        162276
1977        चंदन सिं        बीएलडी        242500
1980        गायत्री देवी    जनता पार्टी (एस)    203242
1984        चौधरी अख्तर हसन        कांग्रेस         236904
1989        हरपाल पंवार    जनता दल        306119
1991        हरपाल पंवार    जनता दल         223892
1996        मुनव्वर हसन        सपा         184636
1998        वीरेंद्र वर्मा        भाजपा         289110
1999        अमीर आलम        रालोद        206345
2004        अनुराधा चौधरी        रालोद/सपा         523923
2009        तबस्सुम हसन        बसपा        283259
2014        हुकुम सिंह         भाजपा         565909
2018        तबस्सुम हसन         रालोद        481181
2019        प्रदीप चौधरी        भाजपा        566961
नोट: ब्योरा निर्वाचन कार्यालय से लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed