UP: सिपाही का शव मिलने से मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Shamli News : शामली में एक सिपाही की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का राज खुलेगा।
विस्तार
शामली के सलेक विहार में किराए के मकान में रह रहे सिपाही का शव घर के बाहर मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलने पर परिजनों में भी कोहराम मच गया।
मेरठ जनपद के गांव सुरूरपुर के मूल निवासी सिपाही अनुज पूनिया शामली पुलिस लाइन में तैनात चल रहा था और वह शहर के दिल्ली रोड स्थित सलेक विहार में किराए के मकान में रह रहा था। वह रोजाना की तरह पुलिस लाइन से ड्यूटी करके अपने कमरे पर गया।
यह भी पढ़ें: पति की अजीब डिमांड: पतली पत्नी नहीं पसंद, बंधक बनाकर देता है यातनाएं, मामले का सच जानकर अफसर भी हैरान
वहीं, बुधवार सुबह कुछ लोगों द्वारा सिपाही को मृत अवस्था में मकान के बाहर ही पड़ा हुआ पाया। सूचना पाकर एसपी अभिषेक, एएसपी ओपी सिंह सहित कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल की जांच की।
यह भी पढ़ें: UP: आर्य समाज प्रचारकों ने यज्ञ-हवन कर सीमा हैदर का कराया शुद्धिकरण, भारत को लेकर सीमा ने कह दी बड़ी बात
एसपी अभिषेक का कहना है कि सिपाही शराब पीने का आदी था। मौत के कारणों को जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस ने घटना से परिजनों को भी अवगत करा दिया है। सिपाही की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।