{"_id":"611a03d2f4c3c5710605056a","slug":"up-crime-news-witness-has-shot-dead-in-sexual-assault-case-in-a-village-of-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दुष्कर्म पीड़िता के फिर से अपहरण का प्रयास, विरोध करने पर गवाह की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दुष्कर्म पीड़िता के फिर से अपहरण का प्रयास, विरोध करने पर गवाह की गोली मारकर हत्या
Mon, 16 Aug 2021 02:34 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 16 Aug 2021 02:34 PM IST
सार
शामली में दुष्कर्म पीड़िता का फिर से अपहरण करने के विरोध में गवाह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
जांच के लिए पहुंची पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में सोमवार को एक सनसनीखेज वारदात हो गई। दुष्कर्म मामले के मुकदमे में गवाह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
ये था मामला
शामली जिले के कैराना इलाके के एक गांव में दो साल पहले एक युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस मामले में गांव के ही दो आरोपी जेल गए थे। अब दोनों आरोपी जमानत पर बाहर हैं। वहीं सोमवार सुबह पीड़ित युवती अपनी सहेली के साथ मंदिर में पूजा के लिए जा रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने युवती को घसीट लिया और जंगल में ले जाने लगे। इसके बाद सहेली ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही युवती की मां और मुकदमे का गवाह अजय मौके पर पहुंचे और आरोपियों का विरोध किया। विरोध करने पर आरोपी अजय को घसीटते हुए जंगल में ले गए और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं सूचना पर एडिशनल एसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अजय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन