{"_id":"624da566e57c4b3e3c6d40cd","slug":"up-crime-dead-body-of-father-and-son-found-in-village-of-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली में डबल मर्डर: पिता-पुत्र की लाश मिलने से सनसनी, हत्या के पीछे आई ये बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली में डबल मर्डर: पिता-पुत्र की लाश मिलने से सनसनी, हत्या के पीछे आई ये बड़ी वजह
Wed, 06 Apr 2022 09:10 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 06 Apr 2022 09:10 PM IST
सार
पिता-पुत्र की लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। बताया गया कि रुपये के लेन-देन में दोनों की गोली मारकर हत्या की गई।
विज्ञापन
शामली पुलिस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
शामली जनपद के गांव सल्फा में डबल मर्डर मामला सामने आया है। नोएडा में तैनात एक सिपाही ने मेरठ निवासी भूपेंद्र (48) और उनके बेटे अर्जुन (20) की गोली मारकर हत्या कर दी। बुधवार देर शाम दोनों के शव एक नलकूप पर मिले। सिपाही सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इनमें से सिपाही की पत्नी, भाई और मां को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
हत्या के पीछे सिपाही के छोटे भाई को सेना में भर्ती कराने के नाम पर लिए 5.80 लाख रुपये के विवाद की वजह बताया जा रहा है। मूलरूप से मेरठ के गांव छुर निवासी भूपेंद्र न्यू सैनिक कॉलोनी कंकरखेड़ा मेरठ में रह रहे थे। आरोपी सिपाही विक्रांत भी भूपेंद्र के पड़ोस में ही रहता है और गांव मखमूलपुर शामली का रहने वाला है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: योगीराज में खूब चल रहा बुलडोजर: निशाने पर सपा नेता का परिवार, कॉलोनी को किया ध्वस्त, देखें मौके की तस्वीरें
विज्ञापन
भूपेंद्र की मां सुरेश ने बताया कि वह और भूपेंद्र मंगलवार को 50 हजार रुपये लेकर मखमूलपुर गए थे, बाकी रकम भी जल्द देने को कहा था। विक्रांत ने वहां उनके साथ मारपीट की और बंधक बना लिया। अर्जुन को भी बुलाने को कहा।
वहीं बुधवार को अर्जुन वहां पहुंचा तो सुरेश को छोड़ दिया और बाकी रकम लेकर आने को कहा। सुरेश ने मेरठ पुलिस को जानकारी दे दी, जिसके बाद पिता-पुत्र की हत्या कर दी गई।
यह भी पढ़ें: पूर्व मंत्री याकूब के बड़े राज: खुले तो अफसर भी हैरान, फैक्टरी के बाद निशाने पर आया हॉस्पिटल, यहां भी चल रहा था ये खेल