फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP Board Students wrote love stories and love songs in science paper Examiner gave zero marks to all

UP Board: सांइस के पेपर में छात्रों ने लिखी प्रेम कहानी, प्यार भरे गाने; परीक्षक ने सभी को दिया जीरो नंबर

Mon, 24 Mar 2025 04:01 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 24 Mar 2025 04:01 PM IST
सार

शामली के आरके इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड मूल्यांकन कार्य चल रहा है। रविवार को हाईस्कूल विज्ञान विषय की कॉपियों को चेक करते समय परीक्षक हैरान रह गए।
 

परिणाम घोषित होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे। छात्र यहां क्लिक करके खुद को पंजीकृत कर सकते हैं। पंजीकरण करने के बाद आपको परिणाम से जुड़ी हर ताजा अपडेट मिलती रहेगी। परिणाम जारी होने पर आपको नोटिफिकेशन भी भेजा जाएगा, जिससे आप सबसे पहले अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें

 

विज्ञापन
UP Board Students wrote love stories and love songs in science paper Examiner gave zero marks to all
पेपर चेंक करते शिक्षक - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए विद्यार्थियों ने कॉपियों में उत्तरों के जवाब में किसी ने प्यार भरे गाने लिखे है तो किसी ने बड़े प्रश्नों में अपने प्यार की कहानी ही लिख दी। कॉपी जांचने के लिए परीक्षक के पास आई तो जवाब देखकर वह हैरान रह गए। उन्होंने भी कापी में शून्य अंक दिए।

विज्ञापन

परीक्षक रह गए हैरान
शामली के आरके इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड मूल्यांकन कार्य चल रहा है। रविवार को हाईस्कूल विज्ञान विषय की कॉपियों को चेक करते समय परीक्षक हैरान रह गए। नाम न छापने के अनुरोध पर एक विज्ञान शिक्षक ने बताया कि रविवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिले की कई कॉपियों में पास होने के लिए छात्रों ने उत्तरों के स्थान पर प्यार भरे गाने लिख रखे थे। जिसमें जादू है नशा है, तू कितनी अच्छी है आदि गाने लिखकर कॉपियां भर रखी थी।

यह भी पढ़ें : UP Board : तीन दिन में जांच ली गईं 39 फीसदी कॉपियां, समय से पहले पूरा हो सकता है मूल्यांकन का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षक ने दिए सबको जीरो नंबर
एक छात्र ने बड़े प्रश्नों के उत्तर की बजाय अपने प्यार की कहानी ही लिख रखी थी। जिसमें काफी विस्तार से बताया गया था। इसे पढ़कर परीक्षक भी हैरान रह गए। जिसके बाद छात्रों को शून्य अंक दे दिए गए।

यह भी पढ़ें : UP Board: चार केंद्रों पर पांच दिन में 45.75 फीसदी कॉपियों का मूल्यांकन, गैरहाजिर परीक्षकों से जवाब-तलब

विज्ञापन

समय से पहले चेक हो जाएंगी कॉपियां
उप नियंत्रक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि मूल्यांकन समय से पहले पूरा कर लिया जाएगा। 60 प्रतिशत मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। इसमें रविवार को हाईस्कूल की 9478 कॉपियां चेक हुईं और कुल 32628 कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। जबकि इंटर में 6147 कॉपियां चेक हुई और अभी तक 28183 कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है। परीक्षकों में 632 में से 203 गैर हाजिर रहे है।
 

परिणाम घोषित होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे। छात्र यहां क्लिक करके खुद को पंजीकृत कर सकते हैं। पंजीकरण करने के बाद आपको परिणाम से जुड़ी हर ताजा अपडेट मिलती रहेगी। परिणाम जारी होने पर आपको नोटिफिकेशन भी भेजा जाएगा, जिससे आप सबसे पहले अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed