फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   up board hindi ke aasaan paper se chaatr chaatraao ke chehre kile

यूपी बोर्ड : हिंदी के आसान पेपर से छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले

Tue, 12 Feb 2019 11:20 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Tue, 12 Feb 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
up board hindi ke aasaan paper se chaatr chaatraao ke chehre kile
file - फोटो : amarujala
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की दोनों पालियों में हिंदी विषय का प्रश्नपत्र हुआ। हाईस्कूल में पहली पाली में 12,775 कुल पंजीकृत में से 658 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि इसी पाली में सामान्य आधारित विषय की इंटर की परीक्षा में कुल पंजीकृत 177 में से तीन परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। शाम की पाली में इंटर के हिंदी और साहित्यिक हिंदी में 383 ने परीक्षा छोड़ी है। हिंदी की परीक्षा संपन्न होने के बाद परीक्षा केंद्र से बाहर निकले परीक्षार्थियों के चेहरे खिले हुए नजर आए। परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों ने आपस में प्रश्नपत्रों का मिलान किया। परीक्षार्थियों ने कहा कि हिंदी के प्रश्नपत्र में सवाल काफी आसान आए थे। बोर्ड के पर्यवेक्षक के रूप में पहुंचे संयुक्त शिक्षा निदेशक और क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ के उपसचिव ने जिले में कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।  
विज्ञापन

मंगलवार को हाईस्कूल और इंटर की हिंदी विषय की परीक्षा हुई। जिले के सभी 32 परीक्षा केंद्रों पर सुबह की पाली में हाईस्कूल की हिंदी की परीक्षा हुई। इस परीक्षा में कुल पंजीकृत 13,433 मेें से 12,775 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि  658 ने परीक्षा छोड़ दी। इसी पाली में इंटर की सामान्य आधारित विषय की परीक्षा पांच केंद्रों पर हुई। इस परीक्षा में 177 कुल पंजीकृत परीक्षार्थी थे, जिनमें से 174 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि तीन ने परीक्षा छोड़ दी। इस तरह से पहली पाली में 661 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की तरफ से पर्यवेक्षक के रूप में राज्य विज्ञान संस्थान प्रयागराज के प्राचार्य एवं संयुक्त शिक्षा निदेशक शील वर्मा ने जिले में पहुंचकर शामली, थानाभवन और जलालाबाद क्षेत्र में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक अनुराधा शर्मा से परीक्षा के लिए की गई तैयारियों और परीक्षार्थियों की संख्या आदि जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने आरके इंटर कालेज शामली में बनाए गए उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन केंद्र का निरीक्षण किया। इसके अलावा बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ के उप सचिव राजदेव सिंह और सहारनपुर मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक बालेंदु भूषण ने भी जिले में पहुुंचकर कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। दोपहर में दो बजे से सवा पांच बजे तक हुई दूसरी पाली में इंटर की हिंदी साहित्यिक की परीक्षा में कुल पंजीकृत 2749 में से 2667 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 82 ने परीक्षा छोड़ दी। इंटर की सामान्य हिंदी की परीक्षा में कुल पंजीकृत 7881 में से 7580 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 301 परीक्षा में शामिल नहीं हुए। जिला विद्यालय निरीक्षक अनुराधा चौधरी ने बताया कि जिले में परीक्षा शांतिपूर्ण हुई और कोई परीक्षार्थी नकल करता हुए नहीं पाया गया है। 
विज्ञापन


सवालों को हल करने में नहीं हुई परेशानी
शामली। मंगलवार को जिले में दोनों पालियों में हुई हिंदी की परीक्षा संपन्न होने के बाद परीक्षा केंद्र से बाहर निकले परीक्षार्थियों के चेहरे खिले हुए नजर आए। परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों ने आपस में प्रश्नपत्रों का मिलान किया। परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र के सवाल आसान आना बताया है। पहली पाली में हाईस्कूल की परीक्षा देने के बाद केंद्र से बाहर आई तानसी ने बताया कि हिंदी विषय का प्रश्न पत्र में लगभग सभी सवाल आसान थे। उन्होंने सभी सवाल हल किए।  छात्रा अंजली ने बताया कि हिंदी के पेपर में सभी सवाल कोर्स से ही आए थे। सभी सवाल आसान रहे और उन्हें हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई। रिया, राधिका और सोनिया ने भी हिंदी के प्रश्नपत्र को आसान बताया। इनका कहना था कि वे परीक्षा में आए सवालों के दिए जवाब से संतुष्ट और खुश है। उन्हें उम्मीद है कि परीक्षा में वे अच्छे अंक प्राप्त करेंगी। दूसरी पाली में इंटर की परीक्षा देने वाले शिवम, विकास, विक्की और अनुज ने बताया कि हिंदी विषय का पेपर आसान रहा और कोई प्रश्न कोर्स से बाहर का नहीं था। उन्होंने सभी प्रश्नों को हल किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रों के गेट पर हुई चेकिंग 
शामली। नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर कड़ी व्यवस्था की गई थी। परीक्षा केंद्रों के गेट पर ही परीक्षार्थियों की चेकिंग की गई। परीक्षार्थियों की तलाशी के बाद ही केंद्र में अंदर जाने दिया। इस दौरान मोबाइल और अन्य परीक्षा में प्रतिबंधित सामग्री अंदर नहीं ले जाने दी गई। परीक्षा केंद्रों पर कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और केंद्र व्यवस्थापक, जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के अलावा जिला विद्यालय निरीक्षक अनुराधा शर्मा समेत तीनों सचल दस्तों ने जिले के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उधर, कई केंद्रों पर सुबह परीक्षा शुरू होने से पहले कुछ परीक्षार्थियों को कक्ष और सीट देखने में कुछ परेशानी आई,लेकिन केंद्र व्यवस्थापक और परीक्षा से जुड़े शिक्षकों ने उनका सहयोग कर उनकी समस्या दूर की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed