{"_id":"5f7773468ebc3e9bd5061a7c","slug":"up-board-compartment-exam-today-preparation-complete-shamli-news-mrt504206546","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड की कंपार्टमेंट की परीक्षा आज, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड की कंपार्टमेंट की परीक्षा आज, तैयारी पूरी
विज्ञापन

शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट की परीक्षा शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित आरके इंटर कॉलेज शामली में होगी। दोनों पालियों में 195 छात्र परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर केंद्र पर तैयारियां पूरी हो गई है। कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा संबंधी बोर्ड दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। परीक्षा कक्षों को सैनिटाइज कराया गया है।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए जनपद में आरके इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। कंपार्टमेंट परीक्षा में हाईस्कूल के 137 और इंटरमीडिएट के 58 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्र पर शुक्रवार को केंद्र व्यवस्थापक प्रधानाचार्य लोकेंद्र सिंह और परीक्षा प्रभारी श्रवण तोमर ने कक्ष निरीक्षकों की बैठक में परीक्षा संबंधी बोर्ड के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा पहली पाली में सुबह आठ बजे से सवा 11 बजे तक होगी, जबकि इंटर की परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से सवा पांच बजे तक होगी। पहली पाली में सात कक्ष और दूसरी पाली में तीन कक्ष तैयार किए गए हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए एक कक्ष में अधिकतम 20 छात्रों के परीक्षा देने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा में 15 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी रहेगी। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा कक्षों को सैनिटाइज करा दिया गया है। छात्रों को केंद्र पर 45 मिनट पहले थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइज के बाद थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। कक्ष निरीक्षकों को भी 45 मिनट पहले बुलाया गया है।
कोट
यूपी बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षा आरके इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर शनिवार को दो पालियों में होगी। परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कोविड-19 को देखते हुए थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइज की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
-सरदार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक।