फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP : A lassi seller burnt to death in Shamli district

Shamli: चारपाई पर सोए लस्सी विक्रेता की जलकर मौत, परिवार में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 06 Dec 2023 08:05 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Wed, 06 Dec 2023 08:05 PM IST
सार

Shamli News : रात में चारपाई पर सोए लस्सी विक्रेता की जलकर मौत हो गई। वहीं, पता चलने पर परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
UP : A lassi seller burnt to death in Shamli district
शामली पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली में मोहल्ला गुजरातियान में निर्माणाधीन मकान में सो रहे लस्सी विक्रेता की रात को आग लगने पर जलने से मौत हो गई। सुबह घटना का पता चलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में परिजनाें ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन

मोहल्ला गुजरातियान निवासी पंकज उर्फ काला (52) पुराने घर को तोड़कर दोबारा निर्माण करा रहे थे। रोज की तरह मंगलवार रात को वे निर्माणाधीन मकान में सोए हुए थे। उन्होंने चारपाई के नजदीक अंगीठी जला रखी थी।

विज्ञापन

वहीं, बुधवार सुबह करीब आठ बजे उनका नौकर निर्माणाधीन मकान में पहुंचा तो तो पंकज मृत अवस्था में मिले। उनके पहने हुए कपड़े, चारपाई व अन्य कपड़े जले हुए मिले। रात के समय उनके कपड़ों में आग कैसे और कब लगी, इसके बारे में परिजनाें को कुछ पता नहीं चल सका। मृतक अजुध्या चौक में लस्सी की दुकान करते थे। उनके पत्नी, चार पुत्री व एक पुत्र है। इनमें तीन पुत्रियों की शादी हो चुकी हैं। बाद में परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी है।

यह भी पढ़ें: आमने-सामने: न्यूटिमा विवाद को लेकर अतुल प्रधान का अनशन जारी, IMA चिकित्सक बोले-हमें गुंडों का डर नहीं

हाथ की सिंकाई के लिए जलाई थी अंगीठी
परिजनों के मुताबिक, कुछ समय पहले उनके हाथ में फ्रेक्चर आ गया था। अभी हाल में ही उनके हाथ का प्लास्टर कटा था। उन्हें हाथ की मालिश करने के बाद उसे सेंकने की सलाह दी थी। इस वजह से उन्होंने अंगीठी जलाई थी।

यह भी पढ़ें: UP: सर्वोच्च न्यायालय की अधिवक्ता सुबुही खान बोलीं- मैं सनातनी मुस्लिम, मेरा पंथ इस्लाम और संस्कृति हिंदू है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed