{"_id":"5e692b8f8ebc3ef3ff549d2a","slug":"uncle-aunt-attacked-the-nephew-with-force-shamli-news-mrt4731312176","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजे पर चाचा-चाची ने किया बलकटी से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भतीजे पर चाचा-चाची ने किया बलकटी से हमला
विज्ञापन
कैराना। गांव कंडेला में मकान के बंटवारे को लेकर परिजनों में मारपीट हो गई। आरोप है कि चाचा चाची ने युवक को बलकटी मारकर घायल कर दिया। परिजन घायल को सरकारी अस्पताल ले गए जहां से उसे रेफर कर दिया। घायल की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने चाचा चाची के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मंगलवार दोपहर करीब दो बजे गांव कंडेला निवासी सोनू घर पर बैठा था। आरोप है कि मकान के बंटवारे की रंजिश को लेकर सोनू के चाचा चिंटू और चाची रामरती ने उसके घर पर आकर गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने सोनू के सिर पर बलकटी से वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोरशराबा होने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। परिजन घायल को सरकारी अस्पताल ले गए जहां से उसे रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घायल सोनू की पत्नी राकेश की तहरीर पर आरोपी चिंटू और रामरती के विरुद्ध जानलेवा हमले के आरोप में रिपोर्ट मुकदमा दर्ज की गई है।
मारपीट के दो मामलों में रिपोर्ट दर्ज
कैराना। ऊंचा गांव निवासी मोनू ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि मंगलवार रात करीब 9 बजे नल पर पानी भरने के विवाद में गांव के ही दो सगे भाई विक्की तथा विकास और प्रवीण ने उसके साथ मारपीट की। इसके अलावा मोहल्ला बिसातियान निवासी आशु ने कोतवाली में एनसीआर दर्ज कराई कि मंगलवार रात करीब 9.30 बजे मोहल्ले के ही बबलू और रोहित ने उसके साथ मारपीट की।