{"_id":"675f1dab406dddebc505a618","slug":"two-youths-died-in-a-road-accident-on-the-highway-shamli-news-c-26-1-sal1002-133513-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: हाईवे पर सड़क हादसे में दो युवकों की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: हाईवे पर सड़क हादसे में दो युवकों की माैत
Sun, 15 Dec 2024 11:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
कांधला सीएचसी विलाप करते मृतक के परिजन । संवाद
कांधला (शामली)। थाना क्षेत्र के दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे स्थित एलम बाईपास मार्ग पर रविवार की देर शाम तेज गति से आ रही पिकअप की टक्कर से बाइक सवार भभीसा गांव के कैफे संचालक अनुज और उसके रिश्तेदार पवनीश की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के समय दोनों ने हेलमेट नहीं लगाए थे।
गांव भभीसा निवासी अनुज (25) पुत्र बलबीर अपनी बुआ के बेटे शाहपुर निवासी पवनीश (32) पुत्र ब्रह्म सिंह निवासी ग्राम चांदपुर थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर के साथ बाइक से अपनी बहन सोनिया का रिश्ता करने के लिए जनपद बागपत के कस्बा खेकड़ा में गया हुआ था। अनुज भभीसा में ही कैफे चलाता हैं। रविवार की देर शाम बाइक पर सवार दोनों युवक वापस अपने गांव आ रहे थे ।
बाइक सवार जैसे ही क्षेत्र के दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे स्थित एलम बाईपास मार्ग पर पहुंचे तो बाइक को पिकअप ने अपनी चपेट में ले लिया। बाइक सवार हाईवे पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया मगर दोनों घायलों ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने घायल दोनों युवकों को मृतक घोषित कर दिया।
विज्ञापन
युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। हादसे के बाद चालक पिकअप को छोड़कर फरार हो गया।