फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two youths died due to drowning in Panipat while bathing in Yamuna

यमुना में स्नान करते हुए पानीपत दो युवकों की डूबने से मौत

Fri, 10 Jun 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two youths died due to drowning in Panipat while bathing in Yamuna
कैराना (शामली)। गंगा दशहरे पर यमुना में स्नान करते हुए बृहस्पतिवार को पानीपत के दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। जिससे दो परिवारों की त्योहार की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। गोताखोरों की मदद से कुछ देर बाद ही दोनों के शव मिल गए। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव साथ ले गए।
विज्ञापन

पानीपत के गांव छाजपुर निवासी 26 वर्षीय सोनू पुत्र धर्म सिंह व पानीपत सिटी निवासी 19 वर्षीय सागर पुत्र नरेश अपने परिवारों के साथ गंगा दशहरा पर कैराना स्थित यमुना में स्नान करने आए थे। दोपहर करीब 12 बजे स्नान करते हुए सोनू अचानक यमुना में डूब गया। इसके चंद मिनट बाद ही सागर में यमुना में समा गया। दोनों को डूबते देख परिजनों ने शोर मचाया तो आसपास स्नान कर रहे श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई। मौके पर तैनात गोताखोरों ने यमुना में छलांग लगा दी। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शव यमुना से बाहर निकाले गए। दोनों युवकों के शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

सीओ बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने बताया कि यमुना से दोनों युवकों के शव बरामद हो गए थे, लेकिन दोनों के परिजनों ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई से इन्कार कर दिया। जिस पर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए। परिजन दोनों के शव साथ लेकर पानीपत रवाना हो गए। उधर, झिंझाना क्षेत्र में भी एक युवक यमुना में स्नान करते समय डूबने लगा। लोगों के शोर मचाने पर गोताखोरों ने उसे बाहर निकाल लिया। परिजन उसे उपचार के लिए करनाल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed