{"_id":"69fce22388137ab99802ea14","slug":"two-thousand-sims-used-in-cyber-crime-were-closed-shamli-news-c-26-1-sal1002-164933-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: साइबर क्राइम में प्रयोग हो रहे दो हजार सिम किए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: साइबर क्राइम में प्रयोग हो रहे दो हजार सिम किए बंद
Fri, 08 May 2026 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 08 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
शामली। साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने टेलीकॉम कंपनियों के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई की है। पिछले छह माह में साइबर ठगी में इस्तेमाल हुए दो हजार संदिग्ध सिम कार्ड बंद कराए गए हैं। जांच में सामने आया कि ये सिम कार्ड फर्जी आईडी पर जारी किए गए थे।
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इन सिम कार्डों का उपयोग ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल और निवेश के नाम पर ठगी में किया गया। 38 मामलों में करीब 2 हजार फर्जी सिम कार्डों के इस्तेमाल की पुष्टि हुई है।
साइबर सेल ने पहले संदिग्ध नंबरों की पहचान की और फिर टेलीकॉम कंपनियों के सहयोग से उन्हें बंद कराया। जांच में यह भी सामने आया कि ये सिम दिल्ली, हरियाणा के गुरुग्राम और बिहार के पटना के लोगों की आईडी पर लिए गए थे, जो रेहड़ी लगाने या निजी नौकरी करने वाले हैं। इनका इस्तेमाल म्यूल खातों में किया गया। एसपी ने बताया कि अभी 200 नंबरों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
n 18 करोड़ में से सात करोड़ रुपये कराए थे होल्ड : पिछले वर्ष 18 करोड़ रुपये की साइबर ठगी में से सात करोड़ रुपये तुरंत होल्ड कराए गए थे। जांच में सामने आया कि फर्जी सिम के जरिए खोले गए म्यूल खातों से चेक और एटीएम के माध्यम से रकम निकाली गई।
पुलिस के अनुसार जिले के लोगों के साथ बिहार के पटना, दिल्ली और तमिलनाडु की आईडी पर सबसे अधिक ठगी की जा रही है। निवेश के नाम पर और रिश्तेदार बनकर ठगी के मामले ज्यादा आ रहे हैं।
n ठगी होते ही यहां करें शिकायत : साइबर ठगी होने पर पीड़ित तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं और अपने सिम के दुरुपयोग की जानकारी समय-समय पर लेते रहें।