{"_id":"68b0a084dad7b539ac0ee6e0","slug":"two-thieves-were-caught-due-to-the-vigilance-of-farmers-shamli-news-c-26-1-sal1002-148483-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: किसानों की सतर्कता से धरे गए दो चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: किसानों की सतर्कता से धरे गए दो चोर
विज्ञापन
जलालाबाद में घटनास्थल से मौके पर चोरी किए हुए इंजन के साथ पकड़ा गया पिकअप चालक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। किसानों की सतर्कता से बुधवार देर रात चोरों की चोरी की वारदात नाकाम हो गई। जलालाबाद-नांगल मार्ग स्थित किसान इनाम के खेत से इंजन सेट चोरी कर ले जाने की कोशिश कर रहे दो चोर ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए। दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया, जबकि एक आरोपी मौके से भाग गया।
रात करीब 11 बजे अज्ञात चोर हाइड्रा की मदद से खेत में रखा इंजन सेट उठाकर पिकअप गाड़ी में लाद रहे थे। तभी राहगीर ने चोरी देखी और ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण जुट गए और घेराबंदी कर पिकअप चालक विकास निवासी मुथरा, थाना चरथावल को इंजन समेत दबोच लिया।
ग्राम प्रधान नांगल सत्येंद्र ने पुलिस को सूचना दी। इस बीच हाइड्रा चालक मौके से भाग निकला। ग्रामीणों ने पीछा कर सहारनपुर जनपद की जड़ौदा पांडा चौकी पर पुलिस को सूचना दी, जहां से पुलिस ने हाइड्रा चालक संदीप निवासी जेदपुरा, ननौता को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि तीसरा आरोपी वांछित है, जिसकी तलाश की जा रही है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। किसान इनाम ने प्रशासन से मांग की है कि उनके खेत में खड़ी धान की फसल को लगातार पानी चाहिए। ऐसे में चोरी हुआ इंजन शीघ्र ही उनकी सुपुर्दगी में दिया जाए।