फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two teachers on hunger strike suspended; official appointed for inquiry.

Shamli News: अनशन करने वाली दो शिक्षिकाएं निलंबित, जांच के लिए अधिकारी नामित

Thu, 15 Oct 2026 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Two teachers on hunger strike suspended; official appointed for inquiry.
-नीरू नैन और पूनम तोमर छह अक्तूबर को जिलाधिकारी कार्यालय पर अनशन पर बैठी थीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिलाधिकारी कार्यालय पर अनशन करने वाली दो सहायक अध्यापिकाओं को बेसिक शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार ने 13 अक्तूबर को निलंबन आदेश जारी किए।
बीएसए संतोष कुमार ने बताया कि नीरू नैन और पूनम तोमर छह अक्तूबर को जिलाधिकारी कार्यालय पर अनशन पर बैठी थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। विभाग के अनुसार, नीरू नैन ने बिना विभागीय अनुमति अनशन किया। पूनम तोमर पर जांच प्रभावित करने का आरोप है। उन पर सोशल मीडिया पर वीडियो से विभाग की छवि धूमिल करने का भी आरोप है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक नियमावली, 1999 के तहत की गई है। खंड शिक्षा अधिकारी ऊन और कांधला को जांच अधिकारी नामित किया गया है। उन्हें सात दिन में आरोपपत्र जारी कर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निलंबन के दौरान पूनम तोमर को जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। उन्हें प्राथमिक विद्यालय मसावी से संबद्ध किया गया है। नीरू नैन को प्राथमिक विद्यालय मंडावर कैराना से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

शिक्षिकाओं का कहना है कि उनकी शिकायत पर विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। यह कार्रवाई उन पर दबाव बनाने के लिए की गई है। उन्होंने कहा कि वे अपनी आवाज उठाते रहेंगी। उनका आरोप है कि आरोपी शिक्षकों के हौसले बुलंद हैं और वे अभी भी ग्रुपों में टिप्पणी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed