फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Two teachers increased the honor of district and got state level award

Shamli: दो शिक्षकों ने बढा़या जिले का मान मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार

Fri, 26 Aug 2022 04:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ/ शामली
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ/ शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 26 Aug 2022 04:37 PM IST
सार

शामली में दो शिक्षकों ने राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त कर जिले का नाम बढ़ाया है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद लखनऊ द्वारा आयोजित कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री विधा में उच्च प्राथमिक स्तर पर गणित विषय की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । 

विज्ञापन
Shamli: Two teachers increased the honor of district and got state level award
रोहटा में पटाखा फैक्टरी में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उतर प्रदेश के शामली जिले में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद लखनऊ द्वारा आयोजित कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री विधा में उच्च प्राथमिक स्तर पर गणित विषय की प्रतियोगिता में दो शिक्षकों ने राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त कर जिले का नाम बढ़ाया है।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा में नई विधाओं के जरिए शिक्षण को रोचक और सरल बनाने के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) लखनऊ द्वारा कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री की विधा को बढ़ावा देने के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन


इस विधा का पहला चरण जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मुजफ्फरनगर द्वारा आयोजित किया गया था। डायट से चयनित प्रतिभागियों का परिषद द्वारा ऑनलाइन प्रस्तुतीकरण कराया गया। ऑनलाइन प्रस्तुतीकरण के सफल शिक्षकों को द्वितीय और अंतिम चरण के प्रस्तुतीकरण के लिए 23 अगस्त को लखनऊ में परिषद सभागार में बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




उच्च प्राथमिक स्तर पर गणित विषय में प्राथमिक विद्यालय नंबर 15 के प्रधानाध्यापक नीरज गोयल ने अपने मॉडल के साथ प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने बताया कि कैसे कंघे की सहायता से धन और ऋण पूर्णांकों के जोड़ और घटाकर को विद्यार्थियों को बेहतर तरीके से सिखा सकते हैं। इसके अतिरिक्त उच्च प्राथमिक विद्यालय गोगवान की सहायक अध्यापिका शैली ने भी उच्च प्राथमिक स्तर पर गणित विषय पर मॉडल प्रस्तुत किया। दोनों शिक्षकों को प्रतियोगिता में विजेता घोषित किया गया।


लखनऊ में बेसिक एवं राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के शिक्षा निदेशक सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए उत्कृष्टता प्रमाण पत्र दिया। राज्य स्तरीय पुरस्कार जीतने पर शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed