फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two students were pulled from bus and beaten with sticks in Shamli

Shamli: छात्रों को बस से खींचा, फिर लाठी-डंडों व विद्युत केबिलों से पीटा, एक ने भागकर बचाई जान

Tue, 06 Feb 2024 08:04 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 06 Feb 2024 08:04 PM IST
सार

Shamli News : शामली में दो छात्रों को बस से खींचकर लाठी-डंडों से पीटा गया। इस दौरान एक छात्र ने भागकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन
Two students were pulled from bus and beaten with sticks in Shamli
छात्रों को लाठी-डंडों से पीटा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद के कैराना में दो छात्रों को बस से खींचकर छात्रों के एक गुट ने लाठी-डंडों और विद्युत केबिलों से पीटा। इसमें दोनों छात्र घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कांधला थाना क्षेत्र के गांव डुंडूखेड़ा निवासी कार्तिक और हिमांशु नगर के एक कॉलेज में 9वीं कक्षा में पढ़ाई करते हैं। मंगलवार सुबह कॉलेज में जाने के लिए वह बस में सवार होकर आए थे। इसी दौरान कोतवाली के गेट के निकट रुकी बस में छात्रों का एक गुट बाहरी युवकों के साथ घुस गया।

विज्ञापन

आरोप है कि बस में दोनों छात्रों के साथ लाठी-डंडों और विद्युत केबिलों से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्हें बस से नीचे खींच लिया गया। इसमें हिमांशु ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई, जबकि कार्तिक को घेरकर पीटा गया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं, कार्तिक के साथ मारपीट करने की वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो गई। बाद में दोनों छात्रों ने कोतवाली में पहुंच कर घटना की सूचना दी। पुलिस ने हमलावरों को तलाश किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका।

यह भी पढ़ें: कातिल मामा का कबूलनामा: कई बार मना किया लेकिन नहीं मानी, परिवार की बदनामी हो रही थी, मार दिया

उधर, सूचना मिलने के बाद परिजन भी कोतवाली में पहुंच गए। घटना के संबंध में हिमांशु के भाई सचिन की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस ने घायलों का अस्पताल में मेडिकल कराया है। सीओ अमरदीप मौर्य का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: बरनावा मे दरगाह नहीं लाक्षागृह: सर्वेक्षण में महाभारत काल के साक्ष्य मिले, राजस्व रिकॉर्ड में भी दर्ज है स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed