फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   two sides firing

रंजिशन दो पक्षों में फायरिंग

Sat, 07 May 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Sat, 07 May 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
शामली के कांधला में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर दोनो पक्षों के लोग वहां से फरार हो गए। मामले को लेकर दोनो ओर से पुलिस को शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव माल्हीपुर निवासी सुफियान व असमीर के बीच काफी समय से किसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा है । इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के लोगों के बीच में कई बार झगड़ा हो चुका है। समाज के लोगों ने इनके विवाद को निपटाने के लिए कई बार पंचायत भी की लेकिन कोई समझौता नहीं हो पाया।

विज्ञापन

 

 

शुक्रवार दोपहर फिर से दोनो पक्षों के लोगों में गाली गलौज के बाद  मारपीट हो गई। उस समय गांव के लोगों ने दोनो का बीच बचाव करा दिया, लेकिन कुछ समय के बाद ही दोनो पक्षों के लोग हथियार लेकर आमने सामने   आ गए। इस दौरान दोनो ओर से जमकर गोलीबारी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

सरेआम गोलीबारी होने के बाद में अफरातफरी का माहौल हो गया। सूचना पुलिस को दी। गांव में पुलिस के पहुंचते ही आरोपी फरार हो गए। दोनो पक्षों एक दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है। उधर, कार्यवाहक थानाध्यक्ष शौकेंद्र पाल का कहना है कि फायरिंग करने वालों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed