Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   AQI jumps by five points; minimum temperature drops by one degree.

Shamli News: एक्यूआई में पांच अंक का उछाल, न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरा

Sat, 21 Nov 2026 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
AQI jumps by five points; minimum temperature drops by one degree.
-अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, सुबह-शाम ठंड का असर बरकरार
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में पांच अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को एक्यूआई 89 था, जो शुक्रवार को बढ़कर 94 पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।
अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 13 से घटकर 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में धूप निकलने से राहत मिली, लेकिन सुबह और शाम ठंड का असर बना रहा। बृहस्पतिवार के मुकाबले शुक्रवार को हवा में प्रदूषण का स्तर थोड़ा बढ़ा है, हालांकि एक्यूआई अभी संतोषजनक श्रेणी में है। न्यूनतम तापमान में गिरावट से रात और सुबह के समय ठंड का अहसास बढ़ा है। शुक्रवार दोपहर बाद तेज धूप निकलने से गर्मी महसूस हुई, लेकिन देर शाम फिर से ठंड बढ़ गई।
विज्ञापन

-मौसम में बदलाव, सावधानी बरतने की जरूरत
मौसम वैज्ञानिक श्वेता सिंह के अनुसार नवंबर के दूसरे पखवाड़े में मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। दिन और रात के तापमान में अंतर के कारण सुबह और शाम अधिक ठंड महसूस की जा रही है। आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट की संभावना है। सुबह हल्की धुंध छा सकती है। ऐसे में लोगों को गर्म कपड़े पहनने और स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed