{"_id":"5da21ba78ebc3e93b85d2c00","slug":"two-sides-face-to-face-for-burial-shamli-news-mrt448196783","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव को दफनाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव को दफनाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबरी(शामली)। शव को दफनाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया, बाद में समझा बुझाकर उसी स्थान पर शव को दफनाया गया।
क्षेत्र के गांव बाबरी निवासी 80 वर्षीय वृद्ध वकील खां का शुक्रवार रात निधन हो गया था। शनिवार सुबह परिजन शव को दफनाने भंदौड़ा मार्ग स्थित कब्रिस्तान पर ले गए। जैसे ही परिजनों ने शव को दफनाने की प्रक्रिया शुरू की तो वैसे ही दूसरे पक्ष के लोगों ने मौके पर पहुंचकर उक्त जगह पर अपना कब्जा बताते हुए शव को दफनाने पर आपत्ति की। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद हंगामा हो गया। दूसरे पक्ष के लोगों का आरोप था कि जमीन उन्होंने कुछ दिन पूर्व ही खरीदी है। मामला बढ़ता देख किसी ने पुलिस को सूचना दी। स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया। इसके बाद शव को उसी स्थान पर दफनाया गया। इस दौरान थाना प्रभारी ने बताया कि भविष्य में जब तक इस मामले का स्थायी समाधान नहीं हो जाता, तब तक इस स्थान पर दूसरे शव को न दफनाया जाए। शीघ्र दोनों पक्षों को जिलाधिकारी के समक्ष पेश किया जाएगा। उसके बाद ही निर्णय आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।