{"_id":"57fa97ab4f1c1b685228e5bd","slug":"two-people-died-in-the-fever-kandhla","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार के चलते कांधला के दो लोगों की मेरठ के अस्पताल में मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार के चलते कांधला के दो लोगों की मेरठ के अस्पताल में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Mon, 10 Oct 2016 04:04 PM IST
विज्ञापन
बुखार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। क्षेत्र में बुखार से होने वाली मौतों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बुखार के चलते कांधला के दो लोगों की मेरठ के एक निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई।
क्षेत्र में जानलेवा बुखार लगातार पांव पसार रहा है। कस्बा के कैराना रोड निवासी कालू (45) पुत्र इरशाद खान को कई दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों के अनुसार कई दिन पूर्व उसे बुखार बन गया शामली के एक निजी चिकित्सालय में उपचार के बाद भी आराम न लग पाने के कारण उसे मेरठ के लिए रेफर किया गया । शनिवार को उपचार के दौरान कालू की मौत हो गई। इसके बाद शव कांधला लाकर सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। वहीं, कस्बा के मोहल्ला शेखजादगान निवासी मुमताज की पत्नी सजीला (50) की भी शनिवार को बुखार के चलते उपचार के दौरान मौत हो गई।
गौरतलब है कि पांच दिन पूर्व गांव गंगेरु निवासी इरफान की पुत्री शमा की हरियाणा के पीजीआई अस्पताल में बुखार के चलते मौत हो गई थी। 20 दिन पूर्व मोहल्ला रेतीवाला निवासी अहसान की पत्नी खैरुनिशा की चिकनगुनिया बुखार के कारण मौत हो गई थी। जबकि गांव के ही मोहल्ला धोबीवाला निवासी महिला जमीला पत्नी शब्बीर की दिल्ली के तेग बहादुर अस्पताल में डेंगू बुखार के चलते उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन
मामले में राजकीय अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डाक्टर कांती प्रसाद का कहना है कि शीघ्र ही नगर व ग्रामीण क्षेत्र में कैंप लगाकर मरीजों की जांच कराई जाएगी।