{"_id":"59e10bc34f1c1bca678b5ad3","slug":"two-more-children-have-to-be-deteriorated-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो और बच्चों की हालत बिगड़ी, भर्ती कराने पड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो और बच्चों की हालत बिगड़ी, भर्ती कराने पड़े
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Gas leakage case
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। गैस रिसाव के प्रभाव में आए बच्चों की हालत अभी पूरी तरह सुधर नहीं पा रही है। शुक्रवार को भी दो बच्चों को तबीयत खराब होने पर शामली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया गया।
शु्क्रवार सुबह शामली की कांबोज कॉलोनी निवासी छात्रा रितिका शर्मा की तबियत खराब हो गई। छात्रा के पेट में दर्द और सांस लेने में तकलीफ तथा सिर में दर्द की परेशानी हो रही थी। जिसके चलते बच्ची को उसके परिजन सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसको अस्पताल में भर्ती कर लिया और उपचार शुरू कर दिया।
इसके बाद गांव लिलौन निवासी जीशान पुत्र जाहिद की तबियत शुक्रवार दोपहर खराब हो गई। परिजनों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद जीशान को उसकी मां सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंची। जीशान की मां ने बताया कि उसके बेटे को सांस लेने में दिक्कत तथा सिर में दर्द की समस्या सामने आई थी। इसके बाद डॉक्टर अनुपम सक्सेना ने जीशान को भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया। दोनों बच्चों को उपचार के बाद राहत मिलने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सीएचसी शामली के चिकित्साधीक्षक डॉक्टर रमेश चंद्रा ने बताया कि दोनों बच्चों को उपचार के बाद में छुट्टी दे दी गई।