फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two miscreants caught with five stolen bikes

चोरी की पांच बाइकों के साथ पकड़े दो बदमाश

Thu, 31 Mar 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two miscreants caught with five stolen bikes
कांधला। पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक और पार्ट्स भी बरामद किए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पिछले कई दिनों से वाहन चोरी की घटनाएं सामने आ रही थी। तभी से पुलिस टीम बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वाहन चोरी के मामले में शामली कोतवाली क्षेत्र के गांव बलवा निवासी कादिर व उसके साथी थाना क्षेत्र के गांव अंबहेटा निवासी इशाक को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी के अनुसार दोनों बदमाशों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। पकड़े गए अभियुक्त इशाक पर 2 अभियोग तथा कादिर पर विभिन्न थानों में आधा दर्जन से भी अधिक अभियोग दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों अभियुक्त का चालान कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed