फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two members of interstate vehicle theft gang arrested, 20 stolen bikes recovered

Shamli News: वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, चोरी की 20 बाइकें बरामद

Mon, 05 Jan 2026 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 05 Jan 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Two members of interstate vehicle theft gang arrested, 20 stolen bikes recovered
कैराना में पुलिस द्वारा पकडे गये बाइक चोर-संवाद
कैराना (शामली)। पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया। बदमाशों के कब्जे से अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई 20 बाइकें, आठ फर्जी नंबर प्लेट व एक बाइक के पार्ट्स बरामद किए है।
विज्ञापन


पिछले दिनों कोतवाली क्षेत्र में तीन स्थानों पर बाइक चोरी की घटनाएं हुई। पुलिस वाहन चोरों की तलाश में जुटी हुई थी। रविवार को सीसीटीवी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने रिजवान अंसारी उर्फ भूरा व मो. शकील निवासी ग्राम टांडा थाना छपरौली जनपद बागपत को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया दोनों वाहन चोर हैं। दोनों की निशानदेही पर गांव भूरा जाने वाले रजबहे की पटरी के पास बंद पड़ी एक पटाखा फैक्टरी से चोरी की 20 बाइकें, आठ फर्जी नंबर प्लेट व एक बाइक के पार्ट्स बरामद किए। चोरों ने बताया कि अलग-अलग स्थानों से इन बाइकों को चोरी किया गया था।
विज्ञापन

एसपी एनपी सिंह ने बताया कि दोनों शातिर वाहन चोर अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य है। इनके विरुद्ध छह से अधिक चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। इनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। उन्होंंने इन्हें गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूल पता छिपाकर चोरी की घटना करता था शातिर रिजवान

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार रिजवान अंसारी उर्फ भूरा झिंझाना थाना क्षेत्र के मोहल्ला कोठला का मूल निवासी है। जो पिछले दिनों चोरी की घटना में जेल गया था। उसके बाद वह जिला बागपत के ग्राम टांडा थाना छपरौली में रहने लगा था, ताकि पुलिस उसे पहचान नही सके। आरोपी छपरौली के टांडा में रहकर जनपद शामली व हरियाणा में बाइक चोरी कर रहा था। दोनों आरोपियों ने अभी तक 100 से ज्यादा बाइकें चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपी बाइकों की 20 से अधिक चाबियां रखते थे तथा आसपास देखने के बाद बाइक में चाबी लगाकर झटके से लाॅक को खोलते या तोड़ते थे।


मॉडिफाई करने वाला मिस्त्री भी रडार पर

वाहन चोर बाइक चोरी करने के बाद ग्राम टांडा थाना छपरौली निवासी एक मिस्त्री को सौंप देते थे। वह चोरी की बाइकों की पहचान छिपाने के लिए उनको मॉडिफाई करने का काम करता था, ताकि बाइक की पहचान ना हो सकें। वहीं चोरों के द्वारा मॉडिफाई करने वाले मिस्त्री का नाम बताया गया है। पुलिस आरोपी मिस्त्री सहित चोरी की घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed