फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two killed in farmer's death by truck collision

ट्रक की टक्कर से किसान की मौत, दो घायल

Sun, 19 Nov 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली Updated Sun, 19 Nov 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
Two killed in farmer's death by truck collision
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शुगर मिल में जा रही गन्ना लदी तीन भैंसा बुग्गी में ट्रक चालक ने सीधी टक्कर मार दी। हादसे में एक किसान और तीन भैंसा की मौत हो गई, जबकि दो किसान घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी ट्रक चालक की गिरफ्तारी तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। भाजपा विधायक और पूर्व कांग्रेसी विधायक ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


गांव झाल निवासी सेवानिवृत्त फौजी भोपाल (45), रामपाल और आदेश अपनी-अपनी बुग्गियों में गन्ना लादकर शामली शुगर मिल में जा रहे थे। शुक्रवार की देर रात करीब ढाई बजे वह सिंभालका के पास पहुंचे, तो सामने से आ रहे ट्रक चालक ने बुग्गियों में सीधी टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में भोपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामपाल और आदेश घायल हो गए। वहीं, तीनों बुग्गियों के भैंसा ने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजन और सैकड़ों किसानों ने हंगामा करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया।

इससे मेरठ-करनाल हाईवे पर एक ओर शामली तो दूसरी ओर काबड़ौत पुल तक वाहनों की लाइन लग गई।
जाम की सूचना पर एसडीएम शामली सुरजीत सिंह एवं सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। मगर, परिजन चालक की तुरंत गिरफ्तारी और मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।


भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल, पूर्व कांग्रेस विधायक पंकज मलिक भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाया कि पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद दिलाई जाएगी। इसके बाद अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मृतक आश्रितों को कृषक दुर्घटना बीमा सहित अन्य आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।

इसके बाद लोग शांत हुए और जाम खोला। किसान भोपाल के भाई मेघपाल की ओर से मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed